पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने सैम असगरी संग की सगाई, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी (Sam Asghari) के साथ सगाई कर ली है।
Pop star Britney Spears Aand Sam Asghari
Pop star Britney Spears Aand Sam AsghariSudha Choubey - RE

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी (Sam Asghari) के साथ सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ब्रिटनी स्पीयर्स का ये पोस्ट फैंस खूब पसंद कर रहें हैं।

ब्रिटनी स्पीयर्स ने शेयर किया पोस्ट:

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर जानकारी दी है कि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

सामने आए इस वीडियो में ब्रिटनी स्पीयर्स अपनी अंगूठी दिखाती हुई दिख रहीं हैं, जिस पर असगरी पूछते हैं, "क्या तुम्हें पसंद आई?" इस पर वह, "हां" में जवाब देती हैं। वीडियो में वो किस करते हुए भी दिखे। ब्रिटनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

फिटनेस ट्रेनर हैं सैम असगरी:

वहीं अगर सैम असगरी के बारे में बात करें, तो सैम असगरी एक्टर और फिटनेस ट्रेनर भी हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की जानकारी देते हुए फोटो शेयर की है। वहीं, ब्रिटनी स्पीयर्स के मैनेजर बैंडन कोहन ने भी सगाई के खबर की पुष्टि की है। कोहन ने बताया कि, रोमन मलयेव रिंग ने ब्रिटनी की सगाई की अंगूठी को डिजाइन किया है।

म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई मुलाकात:

वहीं अगर ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी की लव लाइफ की बात करें, तो दोनों की मुलाकात 2016 में म्यूजिक वीडियो 'Slumber Party' के सेट पर हुई थी। इसी के बाद उनके बीच प्यार हुआ।

बता दें, ब्रिटनी स्पीयर्स 39 साल की हैं और सैम असगरी 27 साल के हैं। इससे पहले ब्रिटनी की Jason Alexander संग शादी हुई थी। 2004 में उन्होंने शादी की थी, लेकिन कुछ ही समय में ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने डांसर Kevin Federline संग शादी की और उन्हें उनसे दो बच्चे भी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com