प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद हुए रवाना

अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर आई है कि, प्रकाश राज एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद हुए रवाना
प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद हुए रवानाSocial Media

साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर आई है कि, जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इलाज के लिए हैदराबाद हुए रवाना:

प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद के घायल होने की जानकारी फैंस से शेयर की है। उन्होंने फैंस को बताया है कि, गिरने की वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है, अब इस कारण से उनको इलाज के लिए अपने डॉक्टर दोस्त के पास हैदराबाद रवाना हुए हैं।

प्रकाश राज ने ट्वीट कर दी जानकारी:

अभिनेता प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने प्रशंसकों को हाल ही में हुई अपनी छोटी सी दुर्घटना के बारे में अपडेट दिया। प्रकाश राज ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "एक छोटी सा फॉल.. एक छोटा सा फ्रैक्चर.. एक सर्जरी के लिए मेरे दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद के लिए उड़ान। मैं ठीक हो जाऊंगा, चिंता की कोई बात नहीं.. मुझे अपने ख्यालों में रखना।"

यूजर दे रहे हैं रिएक्शन:

प्रकश राज के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "अपना ध्यान रखिए…उम्मीद करता हूं कि, आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।" वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "Dr Guruvareddy..प्लीज इनका सही इलाज करिए।"

कई फिल्मों में आए नजर:

बता दें कि, अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' में जयकांत शिकरे का किरदार निभाया था। इस रोल में वे काफी पसंद किए गए थे। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com