बॉलीवुड की दो हसीनाएं आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड की दो हसीनाएं आज मना रही हैं अपना जन्मदिनSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड की दो हसीनाएं आज मना रही हैं अपना जन्मदिन, जानिए कौन हैं वो?

जहां एक तरफ दूसरी एक्ट्रेसेस को एक्टिंग की दुनिया विरासत में मिली है, तो वहीँ ऐसे में बिना किसी सपोर्ट के अपना नाम बनाना दोनों एक्ट्रेसेस के लिए बड़ी बात रही है।

हाइलाइट्स :

  • बॉलीवुड में दो हसीनाएं मना रही आज अपना जन्मदिन।

  • प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर का आज है जन्मदिन।

  • दोनों ने ही अपनी म्हणत से बनाई है बॉलीवुड में जगह ।

राज एक्सप्रेस। आज यानि 18 जुलाई को बॉलीवुड की दो मशहूर हसीनाएं अपना जन्मदिन मना रही हैं। इनमें से एक का नाम है प्रियंका चोपड़ा और दूसरी का नाम है भूमि पेडनेकर। दोनों अदाकाराएँ आज हिंदी फिल्म की दुनिया में एक बड़े मुकाम पर पहुँच चुकी हैं। खास बात यह है कि दोनों एक्ट्रेसेस ने खुद के दम पर यह जगह बनाई है। जहां एक तरफ दूसरी एक्ट्रेसेस को एक्टिंग की दुनिया विरासत में मिली है, तो वहीं ऐसे में बिना किसी सपोर्ट के अपना नाम बनाना दोनों एक्ट्रेसेस के लिए बड़ी बात रही है। चलिए आज इनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं दोनों से जुड़ी खास बातें।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से की थी। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया। इसके बाद प्रियंका बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं। हालांकि इस दौरान प्रियंका के करियर में कई उतार चढ़ाव भी आए। लेकिन प्रियंका ने कभी हार नहीं मानी और खुद को साबित किया। प्रियंका, निक जोनास से शादी के बाद अब विदेश शिफ्ट हो गई हैं, और साथ ही हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं।

भूमि पेडनेकर

एक्ट्रेस का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। भूमि पेडनेकर का नाम आज बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शुमार है जो नए रोल करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक ऐसे रोल्स किए हैं जिन्हें सबसे चैलेंजिंग माना जाता है। भूमि पेडनेकर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 12 किलोग्राम तक वजन बढ़ाया था। इसके बाद भूमि को कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते हुए देखा जा चुका है। उनकी फैन फ़ॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है और लोग उन्हें परदे पर देखना काफी पसंद करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com