ऑस्कर चुराते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, वायरल हुईं तस्वीरें

ऑस्कर्स 2021 के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस द्वारा की गई है। इस दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
ऑस्कर चुराते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
ऑस्कर चुराते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनसSudha Choubey - RE

ऑस्कर्स 2021 (Oscars 2021) के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गयी है। इसकी घोषणा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस द्वारा की गई है। कल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने 93वें अकादमी अवार्ड के लिए नॉमिनेशन को प्रेजेंट किया। इस स्टार कपल की कई सारी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें बॉलीवुड स्टार अपने पति निक जोनस के साथ अवॉर्ड फंक्शन की प्रक्रिया को निभाती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने 93 वें ऑस्कर नॉमिनेशन्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं। प्रियांका इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर की ट्रॉफी अपने पति निक जोनस से साथ चोरी करती नजर आ रही हैं। उनका ये पोज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

इस लुक में दिखे प्रियंका-निक:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर 93वें ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान किया था। इस दौरान इस स्टार कपल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रह गईं। प्रियंका डार्क ब्लू कलर की डिजाइर मिडी ड्रेस में नजर आईं जिसकी कीमत तकरीबन 1.7 लाख रुपए है, जबकि उनके पति निक जोनस गोल्डन कलर के सूट पैंट और व्हाइट शर्ट में थे।

प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' हुआ नॉमिनेट:

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। 'द व्हाइट टाइगर' के ऑस्कर्स में नॉमिनेशन से प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव काफी खुश हैं। मूवी बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीन प्ले के लिए नॉमिनेशन मिला है। फिल्म को बेस्ट एडब्टेड स्क्रीनप्ले की कैटेगिरी के लिए नॉमिनेशन में शामिल किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर भी खुशी जाहिर की है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, हम ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं बधाई हो रामिन बहरानी टीम।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com