प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के घर शादी के तीन साल बाद किलकारी गूंजी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मम्मी-पापा बन गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरीSocial Media

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के घर शादी के तीन साल बाद किलकारी गूंजी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मम्मी-पापा बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यह खबर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि, कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है। देर रात उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया उन्हें पर बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दी जानकारी:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, उन्होंने सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि, सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि, इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।" प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए एक हार्ट वाली इमोजी शेयर की है।

फैंस समेत सेलेब्स दे रहें हैं बधाई:

प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस खबर को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने कमेंट सेक्शन में कहा, "बधाई।" वहीं निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा, "यह बहुत खास है...बहुत-बहुत बधाई। बेहतरीन खबर।"

हाल ही में फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका ने दिया था बयान:

बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान पति निक के साथ परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने एक मैगजीन के साथ बातचीत में कहा था कि, बच्‍चा मेरे और निक के लिए भविष्य में जीवन का एक अहम ह‍िस्‍सा होगा और मैं जब कभी परिवार आगे बढ़ाने की प्लानिंग करूंगी, तो लाइफ में थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना पसंद करूंगी।

साल 2018 में की शादी:

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com