फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया कब बनेंगी मां

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है।
फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया कब बनेंगी मां
फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया कब बनेंगी मांSocial Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सारे अपडेट्स फैन्स को देती रहती हैं। अब हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, वो और निक जोनस कब तक इसकी प्लानिंग शुरू करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने कही यह बात:

'वैनिटी फेयर' को दिए इंटरव्‍यू में प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग और बच्चों को लेकर कहा कि यह उनके फ्यूचर प्‍लान का बड़ा हिस्सा है, लेकिन अभी उन्हें इसको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, "मैं मां बनना चाहती हूं। भगवान की कृपा से जब ऐसा होना होगा तब होगा, लेकिन हम इस बारे में कोई जल्‍दी नहीं करना चाहते। बच्चे होने के बाद भी मैं वर्क फ्रंट पर करती रहूंगी।"

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, "मैं अपनी फैमिली लाइफ के लिए तरस रही हूं। मैं उन कामों को करने के लिए तरस रही हूं, जो मैंने नहीं किया क्योंकि मैं अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत बिजी हूं। इस मौके पर निक जोनास ने भी अपनी बात रखी। कपल ने आगे कहा कि, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सीमाएं निर्धारित की हैं। प्रियंका ने बताया कि, उनकी मां मधु चोपड़ा को उनकी किसी से शादी करने की कोई उम्मीद नहीं थीं। लेकिन अब वे काफी खुश है।"

गौरतलब है कि, साल 2019 में प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, "एक घर खरीदना और बच्चा, दोनों उनकी लिस्ट में हैं। घर वह है जहां मैं खुश हूं, जब तक मेरे आस-पास वे लोग हैं जिनसे मैं प्यार करती हूं।"

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे अब ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में ही बिजी रहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com