निक जोनस की पत्नी कहे जाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस (Nick Jonas) की पत्नी कहलाने पर भड़क उठी हैं।
निक जोनस की पत्नी कहे जाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस की पत्नी कहे जाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ाSocial Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' (The Matrix Reactions) को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। वो इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। ऐसे में प्रिंयका के प्रमोशंस की कई खबरें छप रही हैं। ऐसी ही एक खबर पर प्रियंका को गुस्सा आ गया। इसके बारे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट लिखकर बताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

दरअसल, एक रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा का परिचय 'निक जोनस की पत्नी' लिखा गया था, जिसकी वजह से प्रियंका भड़कीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा का कोट है और उसमें लिखा गया है, "निक जोनास की पत्नी के मुताबिक..." ये देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इसपर रिएक्शन दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्टSocial Media

प्रियंका चोपड़ा ने कही यह बात:

प्रियंका का कहना है कि, इतना कुछ हासिल करने के बाद उनकी पहचान निक जोनस की पत्नी के रूप में सीमित कर दी गयी। प्रियंका ने इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "बहुत ही दिलचस्प है कि, मैं दुनिया की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूं और मुझे फिर भी वाइफ ऑफ... कहकर बुलाया जाता है। प्रियंका ने आगे लिखा कि, कृपया, जवाब दीजिए कि, औरतों के साथ आज भी ऐसा क्यों होता है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी लिंक जोड़कर रखना चाहिए?"

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने पति निक जोनस को टैग किया है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं।

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा कई प्लेटफॉर्म पर अपने अगले प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही हैं। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा, नील पैट्रिक हैरिस, याह्या अब्दुल-मतीन 2, जोनाथन ग्रॉफ़ भी नजर आएंगे। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों और एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com