परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो को देख प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन, कही यह बात

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इस फोटो पर कई सितारे कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को देखकर उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी जलन हो गई।
परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो को देख प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन
परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो को देख प्रियंका चोपड़ा को हुई जलनSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समंदर किनारे बैठी नजर आई आ रहीं हैं। इस फोटो पर कई सितारे कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को देखकर उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी जलन हो गई।

परिणीति की फोटो देख प्रियंका को हुई जलन:

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समंदर किनारे बैठी नजर आई आ रहीं हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक बिकिनी पहनी है, जिसमें उनकी फिट बॉडी देखकर फैंस इम्प्रेस हुए। फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा है, "इस फोटो से पहले मैं प्रणायाम कर रही थी, ओके ये झूठ है।" जहां सब परिणीति की तारीफ कर रहे थे, वहीं प्रियंका ने कमेंट करते हुए कहा, "मुझे बहुत जलन हो रही है।" प्रियंका के अलावा अन्य सेलेब्स ने भी परिणीति की पोस्ट पर कॉमेंट किए हैं।

इन दिनों तुर्की में हैं परिणीति:

हाल ही में परिणीति चोपड़ा से सोशल मीडिया पर सवाल पूछे गए। एक फैन ने पूछा कि, वह कहां हैं जहां से वह इतनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर रही हैं, तो उन्होंने बताया वह तुर्की में हैं। परिणीति ने ये भी बताया कि, मैं 1 मार्च से देश से बाहर हूं। मैं खुशनसीब हूं कि, मैं ऐसे मुश्किल समय में फिर से ट्रैवल कर पा रही हूं। कई लोग भारत में ट्रैवल नहीं कर पा रहे हैं, तो मैं इस ब्लेसिंग को मजाक में नहीं लेना चाहती हूं।

परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो को देख प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन
परिणीति चोपड़ा की बिकिनी फोटो को देख प्रियंका चोपड़ा को हुई जलनSocial Media

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर परिणीति चोपड़ा वर्क फ्रंट की बात करें, तो परिणीति की हाल ही में तीन फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। एक्ट्रेस की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। फिलहाल तो उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों पर और बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं अगर परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म की बता करें, तो वो जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com