प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की समर लुक तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो खूब सुर्खियां बटोर रही है।
प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की समर लुक तस्वीर
प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की समर लुक तस्वीरSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। शेयर इस फोटो में एक्ट्रेस बेहद ही ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है, इस खूबसूरत तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने गर्मी के आखिरी कुछ दिनों का आनंद लेने की बात कही है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये तस्वीर:

बता दें कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। स्ट्रॉपी शोल्डर वाली फ्लोरल ड्रेस में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है। प्रियंका ने फोटो को कैप्शन दिया है, "गर्मियों के अंतिम कुछ दिन।" इस खूबसूरत तस्वीर के लिए उन्होंने फोटोग्राफर को क्रेडिट भी दिया है। प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को कई लोगों ने पसंद किया है।

गौरतलब है कि, प्रियंका इन दिनों अपने पति सिंगर निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के पहले से ही एक्ट्रेस लॉस एंजेलिस में हैं। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिताया है। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ दो 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर साइन किए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी थी। इसके अलावा हाल ही में खबर आई थी कि, प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR में आलिया भट्ट को रिप्लेस किया है। इस फिल्म से आलिया भट्ट को बाहर कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com