पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं Priyanka Chopra, चटकारे लेकर खाए गोलगप्पे

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहली बार न्यूयॉर्क में खुले अपने रेस्टोरेंट 'सोना' में पहुंची। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसमें वो गोलगप्पे खाती नजर आ रही हैं।
पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं Priyanka Chopra
पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं Priyanka ChopraSocial Media

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अपनी फिल्मों के अलावा अपने बिजनेस में भी व्यस्त हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट खोला था। प्रियंका काफी समय से लंदन में शूटिंग कर रही थीं, इस वजह से वह यहां पर जा नहीं पाई थीं। अब काम से समय मिलते ही वह अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं और खाने का लुत्फ उठाया। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इसी साल मार्च में न्यूयॉर्क में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम 'सोना' रखा है। उनके इस इस रेस्टोरेंट में इंडियन खाना उपलब्ध है। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें खाने के लिए उनका प्यार साफ नजर आ रहा है।

गोलगप्पे खाती हुईं दिखीं प्रियंका चोपड़ा:

सामने आई एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हैं। पहली बार प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची और खूब चटकारे लेकर गोलगप्पे खाए। एक दूसरी तस्वीर में वह जानने वालों के साथ खाने की टेबल पर बैठी हैं। प्रियंका के लिए यह एक भावुक कर देने वाला पल है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लिखा स्पेशल नोट:

कई तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि, मैं आखिरकार 'सोना' में हूं। मैं अपनी तीन साल की प्लानिंग का फल देख पा रही हूं। रसोई में जाकर 'सोना' की टीम से मिलने के लिए दिल बेकरार हो उठा, जिन्होंने इतना मजेदार अनुभव कराया।"

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आगे लिखती हैं, "मेरे नाम का डाइनिंग रूम 'मिमिज' से लेकर भव्य इंटीरियर तक, भारतीय कलाकारों की शानदार कलाएं, जो कि बिक्री के लिए हैं, स्वादिष्ट खाना और ड्रिंक्स, सभी चीजों का अनुभव शानदार और अनोखा है। ये न्यूयॉर्क शहर के बीचो-बीच है।"

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बता करें, तो प्रियंका जल्द ही सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा 'मेट्र‍िक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com