प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो, पोज देखकर भड़के लोग

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पर Nick Jonas के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे देखने बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो, पोज देखकर भड़के लोग फैंस
प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो, पोज देखकर भड़के लोग फैंसSocial Media

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) सुपर सिजलिंग कपल में से एक हैं। दोनों जब भी साथ होते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री देखते बनती है। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं और यहां से अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर निक जोनस के साथ लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए दिख रहे हैं। हालांकि ये तस्वीर देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर निक जोनस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। फोटो में प्रियंका और निक किसी बीच पर हैं और इस दौरान प्रियंका का ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है। प्रियंका बिकिनी पहने उल्टी लेटी हैं वहीं उनके पीछे निक कांटा-छुरी लिए दिख रहे हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "स्नैक।"

फैंस कर रहें हैं कमेंट:

प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने लिट और हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा है, "दिन की सबसे क्यूट और सेक्सी फोटो।" एक यूजर ने लिखा है, "कर दिया न भारत का नाम रोशन, वाह बेटा मौज कर दी।" एक और फॉलोअर ने लिखा है, "भारत के संस्कार भूल गई।"

परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट:

इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा की कजन परिणीति चोपड़ा के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। परिणीति ने लिखा है, "जीज, मीमी दीदी, क्या चल रहा है यहां, इंस्टाग्राम पर परिवार है। आंखें बंद करके हिट बटन लाइक करने की कोशिश की हूं।"

सनबाथ लेते दिखीं प्रियंका:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सनबाथ लेते हुए रेड एंड ब्लैक बिकिनी में अपनी एक सोलो फोटो भी शेयर की है। व्हाइट सनग्लासेस में प्रियंका के किलर एक्सप्रेशंस और उनका लुक सुपर अट्रैक्टिव है।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें, तो वह प्रियंका पिछले कुछ समय से लंदन में अपनी फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त थीं। वीकेंड में वह अमेरिका लौटी हैं। उन्होंने निक के एक कॉन्सर्ट में भी शिरकत की। 'सिटाडेट' के अलावा प्रियंका के पास फिल्म 'जी ले जरा' और 'मैट्रिक्स 4' है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com