प्रियंका ने बताई बॉलीवुड की हकीकत, किए कई खुलासे
प्रियंका ने बताई बॉलीवुड की हकीकत, किए कई खुलासेSyed Dabeer Hussain - RE

प्रियंका ने बताई बॉलीवुड की हकीकत, किए कई खुलासे

बॉलीवुड से किनारा कर हॉलीवुड में काम तलाशने की वजह को लेकर खुद प्रियंका ने अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं जो चौंकाने वाले हैं।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वे निक जोनस से शादी करने के बाद विदेश शिफ्ट हो गईं हैं। इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं और अपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड से किनारा कर हॉलीवुड में काम तलाशने की वजह को लेकर खुद प्रियंका ने अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं जो चौंकाने वाले हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

पॉलिटिक्स से हुईं परेशान :

एक पॉडकास्ट शो 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' में जब एक्ट्रेस से यह पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड की बजाय हॉलीवुड में काम करना क्यों शुरू किया? तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि, वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स से काफी परेशान हो चुकी थीं। जब वे बॉलीवुड फिल्म 'सात खून माफ़' की शूटिंग कर रही थीं, तब उनकी झोली में अंजुला आचार्य का एक म्यूजिक वीडियो आया। जिसने हॉलीवुड में उनके कदम मजबूत करने में काफी मदद की।

नहीं किया जा रहा था कास्ट :

प्रियंका ने इसके साथ ही यह भी बताया कि उन्हें सभी कोने में धकेल रहे थे। उन्हें प्रोजेक्ट्स में कास्ट भी नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते वे काफी परेशान हो गई थीं। इस पॉलिटिक्स को देखकर उन्हें यह अहसास हुआ कि अब उन्हें बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड का रुख करना चाहिए। इस समय एक म्यूजिक वीडियो से उनका हॉलीवुड करियर शुरू हुआ और आज वे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com