पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी
पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकीSocial Media

पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

जाने-माने पंजाबी सिंगर बब्बू मान (Babbu Maan) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है।

राज एक्सप्रेस। जाने-माने पंजाबी सिंगर बब्बू मान (Babbu Maan) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद यहां उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस:

बता दें कि, सिंगर बब्बू मान को ये धमकी पंजाब के नामी गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप की तरफ से फोन कॉल के ज़रिए मिली है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।साथ ही एहतियात के तौर पर मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बब्बू मान के घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सिंगर बब्बू मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। सिंगर बब्बू मान द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि, धमकी किसकी तरफ से आई है। इस पूरे मामले पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

सिद्धू मूसेवाला को भी मिली थी जान से मारने की धमकी:

जानकारी के लिए बता दें कि, इसी साल 29 मई को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस घटना के बाद पंजाब में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठे थे। सिद्धू मूसेवाला को भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी।

वहीं, अगर सिंगर बब्बू मान के बारे में बात करे, तो उनका जन्म फतेहपुर पंजाब के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। वो बचपन में एक संयक्त परिवार में रहते थे। बब्बू ने अपना पहला स्टेज पेर्फोमांस 7 साल की उम्र में अपने स्कूल के एक फंक्शन में दिया था। जब वे 16 साल के थे, तब उन्होंने गीत के बोल तैयार करना शुरू कर दिये थे। अपना पहला एल्बम जारी करने से पहले कई स्टेज शो कर चुके है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com