मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन, हार गए कोरोना से जंग

पंजाब के जाने-माने सिंगर सरदूल सिकंदर का आज यानी बुधवार को निधन हो गया, वह 60 साल के थे। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन
मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधनSocial Media

हाल ही में मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, पंजाब के जाने-माने सिंगर सरदूल सिकंदर का आज यानी बुधवार को निधन हो गया, वह 60 साल के थे। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। सिकंदर की मौत से प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई, कई सिंगरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री जताया शोक:

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सरदूल सिकंदर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "लैजेंड्री सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्हें हाल ही में कोरोना हुआ था और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री उनके बिना गरीब हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

कपिल शर्मा ने जताया शोक:

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि, "बहुत ही दुखदायक खबर है। इनका (सरदूल सिकंदर) गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था। मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहड़ी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए थे, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी, आप बहुत याद आएंगे पाजी, ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।"

कपिल शर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, "जितने प्यारे कलाकार उतने ही प्यारे इंसान थे sardool पाजी, ईश्वर इनके परिवार को इस दुःख की घड़ी से उभरने का साहस दे।"

दलेर मेहँदी ने किया ट्वीट:

कपिल शर्मा के अलावा जाने-माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहँदी ने भी सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी है। दलेर मेहँदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "बड़े दुःख की खबर सरदूल सिकंदर नहीं रहे big loss our family and music Industry."

जैजी बी ने दी श्रद्धांजलि:

सरदूल सिकंदर के निधन की खबर सुनने के बाद जैजी बी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सरदूल सिकंदर साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर जैजी बी ने लिखा है, "विश्वास कर पाना मुश्किल है कि, सरदूल पाजी हमें छोड़कर चले गए। यह खबर दिल तोड़ने वाली है।"

सिंगर जस्सी ने किया ट्वीट:

वहीं पंजाबी सिंगर जस्सी ने भी सरदूल सिकंदर के निधन की खबर सुनने के बाद श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "एक सितारा, एक दोस्त, एक गुरु, एक मेंटोर, एक भाई हमेशा की लिए दूर चला गया। उस्ताद सरदूल सिकंदर जी को आख़री अलविदा। परमात्मा अमर नूरी बहन जी, सारंग और अलाप को हिम्मत और ताक़त दे।"

पंजाबी सिंगर के रूप में बनाई पहचान:

बता दें कि, सरदूल ने पंजाबी गायकी को एक मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने बहुत छोटे स्तर से गायन शुरू किया और फिर देश विदेश में नाम कमाया। सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम 'रोडवेज दी लारी' था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम 'हुस्ना दे मल्को' ने दुनियाभर में धूम मचाई। इस एलबम की 5.1 मिलियन कॉपियां बिकीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co