'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन की दरियादिली
'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन की दरियादिलीSocial Media

'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन की दरियादिली, केरल की मुस्लिम लड़की की नर्सिंग की पढ़ाई का खर्चा उठाया

अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। हाल ही में खबर आई है कि, उन्होंने केरल की एक मेधावी छात्रा की पढ़ाई का खर्चा उठाने का फैसला लिया है।

राज एक्सप्रेस। साउथ के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने-जाते हैं। अल्लू अर्जुन रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी शानदार है। वो अक्सर आम लोगों की मदद करते रहते हैं। इसी बीच खबर आई है कि, अल्लू अर्जुन ने केरल की एक मेधावी छात्रा की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने केरल की एक मेधावी छात्रा की पढ़ाई का खर्चा उठाने का फैसला लिया है।

बता दें कि, फिल्म 'पुष्पा' के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही छात्रा को आश्वस्त किया है कि, वह उसकी चार साल की पढ़ाई का सारा खर्च उठाएंगे। इसकी जानकारी अलाप्पुझा के जिलाधिकारी वी. आर. कृष्ण तेजा ने फेसबुक के जरिए दी है।

अलाप्पुझा के जिलाधिकारी ने दी इसकी जानकारी:

आपको बता दें कि, अलाप्पुझा के जिलाधिकारी वी. आर. कृष्ण तेजा ने फेसबुक पेज पर अपने पोस्ट में अल्लू अर्जुन के इस नेक काम की जानकारी शेयर की है। आज गुरुवार को किए गए पोस्ट में जिलाधिकारी ने विस्तार से बताया कि, किस तरह से छात्रा (मुस्लिम लड़की) ने उनसे मिलकर अपनी पढ़ाई को जारी रखने में मदद मांगी थी।

बता दें, छात्रा को 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक मिले थे और वह पिछले साल कोविड-19 से अपने पिता की मौत के बाद खराब वित्तीय हालत के चलते अपनी पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं थी। उनके पिता का भी कोरोना से निधन हो गया है।

जिलाधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया। इसके चलते मैंने तय किया कि, उसे सहायता मिलनी चाहिए। लड़की को नर्स बनना था। इसके बाद अधिकारियों ने कई कॉलेज में बात की और उसका एडमिशन एक निजी कॉलेज में करवा दिया। आगे की समस्या पैसों की थी। इसके चलते हमने अल्लू अर्जुन से मदद लेने का फैसला लिया। अल्लू भी इसके लिए तैयार हो गए। वह कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल फीस भी देंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co