रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पहुंचने के बाद शेयर की तस्वीर

रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि, उनके चहेते अस्पताल से घर लौट चुके हैं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है।
Rajinikanth discharged from hospital
Rajinikanth discharged from hospitalSocial Media

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) पिछले तीन दिनों से कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को अभिनेता की अस्पताल में एक माइनर सर्जरी की गई। अब रजनीकांत के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि, रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे खुद अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखे गए और बाद में अपने घर की ओर रवाना हुए।

रजनीकांत ने शेयर की तस्वीर:

रजनीकांत को अस्पताल से रविवार को छुट्टी मिली थी और वो देर रात को घर लौट आए हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके फैंस को जानकारी दी। सामने आई इस फोटो में देखा जा सकता है कि, वो घर के मंदिर के सामने खड़े हैं और प्रार्थना कर रहे हैं। रजनीकांत ने जो फोटो शेयर की है उसमें रजनीकांत ने कैप्शन लिखा, "घर लौट आया हूं।"

इस दिन हुए थे अस्पताल में भर्ती:

रजनीकांत को तबीयत खराब होने पर 28 अक्टूबर को शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी कैरोटीड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन (सीएआर) सर्जरी की गई। अब वो घर आ गए हैं। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अस्पताल जा कर अभिनेता रजनीकांत का हाल-चाल जाना था।

चेकअप के लिए गए थे अमेरिका:

रजनीकांत हर साल रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए भी एक बार अमेरिका जरूर जाते हैं। इस साल वो 18 जून को अमेरिका गए थे और वहां तीन हफ्ते रुके थे। उन्हें पहले ही चेकअप के लिए अमेरिका जाना था, लेकिन कोविड लॉकडाउन और फिल्मों की शूटिंग के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था। 9 जुलाई को रजनीकांत वापस इंडिया लौटे थे। गौरतलब है कि, रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

फिल्म 'अन्नात्थे' में आएंगे नजर:

रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म 'अन्नात्थे' में नजर वाले हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। हाल ही में 27 अक्टूबर को 'अन्नात्थे' को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में प्रदर्शित किया गया था। अभिनेता ने बुधवार को निजी स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com