Birthday Special-कभी बस कंडक्टर का काम करते थे रजनीकांत, 'थलाइवा' नाम से हैं मशहूर

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज 12 दिसंबर का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर के लोग अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहें हैं।
कभी बस कंडक्टर का काम करते थे रजनीकांत, 'थलाइवा' नाम से हैं मशहूर
कभी बस कंडक्टर का काम करते थे रजनीकांत, 'थलाइवा' नाम से हैं मशहूरSocial Media

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैली है। रजनीकांत ने अपनी शानदार अदाकारी से ही नहीं, एक राजनेता के तौर पर भी खास पहचान बनाई है। उन्होंने साउथ फिल्मों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आज रविवार यानी 12 दिसंबर को रजनीकांत का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर के लोग अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहें हैं। ट्विटर पर #HBDSuperstarRajinikanth ट्रेंड करने लगा है।

बेंगलुरू में हुआ जन्म:

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू के एक गरीब परिवार में हुआ था। चार भाई-बहनों में रजनीकांत सबसे छोटे थे। उनका बचपन काफी मुश्किलों और अभावों से भरा रहा। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके लिए मुश्किलों का दौर और भी कठिन होता गया। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनका ये नाम बदल गया। उन्हें प्यार से लोग 'थलाइवा' बुलाते हैं।

बस कंडक्टर के तौर पर किया काम:

आज भले ही वह देश और जनता के दिलों तक पर राज करने का मुकाम हासिल कर चुके हैं लेकिन, उनके लिए ये सफर इतना भी आसान नहीं था। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बस में कंडक्टर का काम करते थे। उस समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे, लेकिन आज के समय में वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। दक्षिण भारत में और खासकर तमिलनाडु में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है।

एक्टिंग करियर की शुरुआत:

रजनीकांत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। वहां महाभारत के दुर्योधन को रूप में उनके अभिनय की काफी तारीफ होती थी। रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले तमिल भाषा की शिक्षा ली थी। उनकी पहली फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' थी। इस फिल्म में कमल हासन भी नजर आए थे। सके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रजनीकांत को बड़ी सफलता ‘बिल्ला’ नाम की फिल्म से मिली थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’, जो 1978 में रिलीज हुई थी, ‘बिल्ला’ का ही रिमेक थी।

बॉलीवुड डेब्यू:

रजनीकांत साउथ की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। साल 1983 में रजनीकांत ने फिल्म 'अंधा कानून' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया। इसके बाद रजनीकांत ने बॉलीवुड में 'मेरी अदालत', 'भगवान दादा', 'इंसाफ कौन करेगा', 'असली नकली', 'खून का कर्ज', 'इंसानियत का देवता', रॉबोट जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से अलग पहचान बनाई।

पर्सनल लाइफ:

वहीं अगर रजनीकांत के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो रजनीकांत ने खुद से 8 साल छोटी लता रंगाचारी से शादी की। दोनों की मुलाकात लता के एक कॉलेज मैगजीन के लिए रजनीकांत के इंटरव्यू के दौरान हुई। खबरों के मुताबिक, लता को देखते ही रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद साल 1981 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनकी दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या भी हैं।

पद्म भूषण से किया जा चूका है सम्मानित:

सिनेमा जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए रजनीकांत को कई बड़े अवार्ड से सम्मानित किया चुका है। हाल ही में कुछ दिनों पहले उन्हें 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड' से नवाजा गया था। रजनीकांत 2014 में छह तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स से नवाजा गया। इसके अलावा रजनीकांत को साल 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 45वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (2014) में रजनीकांत को 'सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनेल्टिी ऑफ द ईयर' से भी सम्मानित किया गया।

रजनीकांत के जन्मदिन के खास मौके पर ट्विटर पर #HBDSuperstarRajinikanth ट्रेंड हो रहा है। देशभर के लोग अपने-अपने अंदाज में इस सुपर स्टार को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #HBDSuperstarRajinikanth-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com