रोडीज फेम राजीव ने रिया संग शेयर की फोटो, ट्रोल होने के बाद डिलीट की पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को रोडीज फेम राजीव के साथ देखा गया, राजीव ने अपने सोशल मीडिया पर रिया संग फोटो शेयर की है। जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
रोडीज फेम राजीव ने रिया संग शेयर की फोटो, ट्रोल होने के बाद डिलीट की पोस्ट
रोडीज फेम राजीव ने रिया संग शेयर की फोटो, ट्रोल होने के बाद डिलीट की पोस्टSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को हाल ही में वीजे अनुषा दांडेकर की बर्थडे पार्टी में देखा गया है, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं। रिया रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के साथ नजर आईं। ये फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने कयासबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद राजीव लक्ष्मण ने ये तस्वीर डिलीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने एक नई पोस्ट शेयर कर सफाई दी है।

राजीव लक्ष्मण ने शेयर की पोस्ट:

बता दें कि, राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें राजीव और रिया गले लगते नजर आ रहे हैं और दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर के उन्होंने लिखा है, "माय गर्ल।" राजीव लक्ष्मण की इस तस्वीर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने रिया चक्रवर्ती के साथ की तस्वीर डिलीट कर दी।

राजीव लक्ष्मण अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई पोस्ट करते हुए लिखा है, "ऐसा लगता है कि मैंने अपनी एक पोस्ट में शब्दों के गैरजिम्मेदाराना चुनाव के चलते काफी दिक्कत खड़ी कर दी है। रिया मेरी प्यारी सी पुरानी दोस्त है और मैं उससे दोबारा मिलकर बहुत खुश हूं और चाहता हूं कि, वह हमेशा खुश रहे।" हालांकि ये पोस्ट आने तक रिया की राजीव के साथ फोटो वायरल हो चुकी थी।

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बुरी तरह फंसीं रिया चक्रवर्ती की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। दरअसल, रघु ने हाल ही में अपने बेटे रिदम का बर्थडे सेलिब्रेट किया था और रिया इसी जश्न में शरीक होने पहुंची थीं।

वहीं अगर रिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रिया की वापसी को लेकर हाल ही में निर्देशक रूमी जाफरी ने टिप्पणी की थी। रूमी ने कहा कि, रिया साल 2021 में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com