राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी से पहले की सगाई, वायरल हुईं तस्वीरें-वीडियो

सोशल मीडिया पर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजकुमार पत्रलेखा को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी से पहले की सगाई
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी से पहले की सगाईSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। ये सारी खबरें रिपोर्ट्स या कयासों के आधार पर आ रही थीं, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि, ये कपल शादी कर रहा है। राजकुमार और पत्रलेखा ने इस रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई कर ली, इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शुरू हो गया है शादी का जश्न:

राजकुमार राव और पत्रलेखा आज 14 नंवबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शादी में शामिल होने के लिए उनके करीबी चंडीगढ़ (Chandigarh) में पहुंच चुके हैं। शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और सगाई की तस्वीरें, वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं।

राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी:

राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजकुमार अपनी लेडी लव पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पत्रलेखा उनके इस अंदाज को देखकर उनके करीब जाकर बैठ जाती हैं और उनकी दी हुई अंगूठी स्वीकार कर लेती है। दोनों खूब मुस्कुराते हैं, इसके बाद राजकुमार पत्रलेखा से साथ एक रोमांटिक डांस करते हैं। वहां मौजूद सभी लोग उन्हें बधाई देते हैं।

चंडीगढ़ में हो रही हैं शादी की रस्में:

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की रस्में चंडीगढ़ में हो रही हैं। पार्टी का आयोजन The Oberoi Sukhvila में हुई। इस दौरान वहां मौजूद तमाम मेहमान भी व्हाइट ड्रेस में नजर आएं। राजकुमार राव इस शादी को छुपाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी वेडिंग पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ ही गई। सगाई में फराह खान, साकिब सलीम और हुमा कुरैशी भी शामिल हुईं।

बता दें कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। अपने रिलेशनशिप को दोनों ने दुनिया से नहीं छिपाया। दोनों इससे पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। पहली बार पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के सेट्स पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'सिटी लाइट्स' में साथ में काम किया और पहचान प्यार में बदल गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com