पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव
पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तवSocial Media

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से दी गई कॉमेडियन को विदाई

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं रहे। आज राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने दी मुखाग्नि।

राज एक्सप्रेस। जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव ने बीते दिन बुधवार की सुबह आखिरी सांस ली। राजू श्रीवास्तव का आज अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी थी, उनके अंतिम संस्कार में सुनील पाल और एहसान कुरैशी पहुंचे थे। राजू श्रीवास्तव के घर दिल्ली के द्वारिका से 9 बजे उनकी शव यात्रा निकली। राजू श्रीवास्तव को उनके बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी।

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव:

बता दें कि, राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान ने राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो दूसरी ओर श्मशान घाट में भी फैन्स का भारी हुजूम देखने को मिला।

नम आंखों से दी गई विदाई:

जानकारी के लिए बता दें कि, राजू श्रीवास्तव के शव के पास जनसैलाब जमा हो गया, जिनके आंखों में आंसू हैं। वहीं, आस-पास में मौजूद लोग नारे- "जब तक सूरज चांद रहेगा, राजू श्रीवास्तव का याद रहेगा" लगाते नजर आए। राजू श्रीवास्तव के अंतिम दर्शन में जमावड़ा लगा रहा। सिनेमाई सितारों से लेकर राजनीति जगत से जुड़े लोग भी श्मशान घाट पहुंचे।

सुनील पाल और एहसान कुरैशी हुए अंतिम संस्कार में शामिल:

बता दें कि, राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में उनके दोस्त सुनील पाल और एहसान कुरैशी शामिल होने के लिए पहुंचे। राजू को अंतिम विदाई देने के लिए वह निगमबोध घाट पहुंचे। सुनील पाल ने इस दौरान बात करते हुए कहा कि, राजू श्रीवास्तव आज के चार्ली चैपलिन थे। वह बहुत मेहनती थे और लगातार 2-3 घंटे तक स्टेज पर परफॉर्म करते थे। ऑडियन्स उन्हें परफॉर्म करता देख बहुत पसंद करती थी और वह भी अपने काम से बहुत प्यार करते थे।"

मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने किया ट्वीट:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "मशहूर कॉमेडियन श्री राजू श्रीवास्तव के निधन से गहरा दुख हुआ। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के गजोधर भैया ने सभी को खुश किया लेकिन इस बार उन्होंने हमें आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले, ईश्वर उनके परिजनों और परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दें।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com