राखी सावंत ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर किया मजेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है।
राखी सावंत ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर किया मजेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो
राखी सावंत ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर किया मजेदार डांस, वायरल हुआ वीडियोSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं और उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है। उनका ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहें हैं।

राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। सामने आए इस वीडियो में राखी सावंत ने गोरिल्ला का गेटअप बनाया है और 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए राखी इसके कैप्शन में लिखा हैं, "यह मैं हूं असली राखी सावंत।" उनके वीडियो पर देवोलीना, उर्वशी रौतेला सहित कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो:

राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी बिलकुल भी पहचान में नहीं आ रही हैं। राखी के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को राखी का वीडियो काफी पसंद आया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, "लव यू क्वीन।" वहीं, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, "राखी से बढ़िया एंटरटेनमेंट कोई दे ही नहीं सकता।"

बता दें कि, अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) इस समय दुबई में हैं, जहां से वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। कुछ दिनों पहले राखी ने पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान के साथ वीडियो शेयर किया था, जो फैंस को बहुत पसंद आया। वहीं राखी के गाने 'ड्रीम में एंट्री' को यू-ट्यूब पर 30 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जिसकी खुशी उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करके जाहिर की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com