ramayan fame actor Chandrakant Pandya of Ramayana passed away
ramayan fame actor Chandrakant Pandya of Ramayana passed awaySocial Media

'रामायण' के निषाद राज उर्फ चंद्रकात पंड्या का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया शोक

हाल ही में खबर आई है कि, रामानंद सागर के पौराणिक शो 'रामायण' (Ramayan) में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या (Chandrakant Pandya) का निधन हो गया।

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के पौराणिक शो 'रामायण' (Ramayan) में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या (Chandrakant Pandya) का निधन हो गया। चंद्रकांत पंड्या 78 साल के थे और कई बीमारियों से जूझ रहे थे। चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी 'रामायण' में सीता माता के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhalia) ने दी है।

दीपिका चिखलिया ने दी जानकारी:

पौराणिक शो 'रामायण' में सीता माता का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया के जरिए चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चंद्रकांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, "आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निशान राज।" 'रामायण' में राम का किरदार करने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने भी चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

दीपिका चिखलिया ने दी चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी
दीपिका चिखलिया ने दी चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी Social Media

बता दें कि, चंद्रकांत ने रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज की भूमिका निभाई थी। 'रामायण' में भगवान राम के वन जाते समय निषाद राज ने नाव पर बैठाकर नदी पार कराई थी। रामायण में दिखाया गया, वो दृश्य काफी दिल को छूने वाला था।

गुजरात के रहने वाल थे चंद्रकांत:

चंद्रकांत गुजरात के रहने वाल थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1946 को राज्य के बनासकांठा में हुआ था। चंद्रकांत के पिता एक बिजनेसमैन थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे। चंद्रकांत की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। चंद्रकांत पंड्या ने रामायण धारावाहिक में काम करने के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें सबसे पहला ब्रेक गुजराती फिल्म 'कडू मकारनी' में मिला था।

आपको बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले 'रामायण' में रावण का किरदार निभा चुके अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया। चंद्रकांत के निधन से हर कोई दुखी है और उनके निधन पर सभी दुख जता रहें हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com