'रामायण' के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, हार्टअटैक के चलते ली अंतिम सांस

हाल ही में खबर आई है कि, रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के पौराणिक टीवी शो 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया।
Ramayana fame actor Arvind Trivedi passed away
Ramayana fame actor Arvind Trivedi passed awaySocial Media

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के पौराणिक टीवी शो 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत की पुष्ट‍ि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है। अरविंद त्रिवेदी के निधन से सभी लोग शोक में है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

हार्टअटैक से हुआ निधन:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार (05 अक्टूबर) की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। बता दें, बीते लंबे वक्त से अरविंद उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं वो पिछले कुछ वक्त से चलने में भी असमर्थ हो गए थे। 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए 'रामायण' में रावण का किरदार निभा कर अरविंद त्रिवेदी ने घर घर में अपनी खास पहचान बनाई थी।

अरुण गोव‍िल ने दी श्रद्धांजलि:

'रामायण' में राम के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता अरुण गोव‍िल (Arun Govil) ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।"

सुनील लहरी ने किया ट्वीट:

वहीं 'रामायण' में लक्षमण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी (Sunil Lahiri) ने अपने ट्विटर पर अरविंद त्रिवेदी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर अरविंद त्रिवेदी की दो तस्वीर शेयर की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने लिखा है, "बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने पिता समान व्यक्ति, अपने मार्गदर्शक, शुभचिंतक और एक जेंटलमैन को खो दिया।"

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं शो में सीता मां का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) ने अरविंद त्रिवेदी की रावण के किरदार में एक तस्वीर शेयर कर शोक जताया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ जन्म:

अरव‍िंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने गुजराती रंगमंच से अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी। गुजराती सिनेमा में कई वर्षों तक उनका योगदान रहा। हिंदी के पॉपुलर शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co