आलिया भट्ट को किस करते दिखे रणबीर कपूर, वायरल हो रही है तस्वीर

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच रणबीर और आलिया की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है।
आलिया भट्ट को किस करते दिखे रणबीर कपूर
आलिया भट्ट को किस करते दिखे रणबीर कपूरSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर कई बार इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार किया है। इसी बीच रणबीर और आलिया की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सामने आई ये तस्वीर:

दरअसल, आलिया भट्ट की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह पोज मारती नजर आ रही हैं। तस्वीर सामने आने के बाद उनके लुक्स की तारीफ तो हो ही रही है, वहीं इस फोटो के पीछे लगे एक फ्रेम ने हर किसी को अपनी तरफ खींचा है। इस फ्रेम वाली फोटो में रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कैसी है तस्वीर:

सामने आई इस तस्वीर की बात करें, तो आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में जैकेट, शॉर्ट्स और हाई बूट्स पहने हैं। रणबीर उनके माथे पर किस कर रहे हैं। दोनों सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं। आलिया कैमरे की ओर देख रही हैं जबकि रणबीर अपना प्यार जता रहे हैं। माना जा रहा है कि, यह तस्वीर रणथम्बौर नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान की है। इस साल की शुरुआत में वे न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वहां गए थे। इस अवसर पर सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आई थीं।

तीन साल से कर रहें एक दूसरे को डेट:

बता दें कि, रणबीर और आलिया तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि, वे पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना काल की वजह से इसे टाल दिया। खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, कोविड के कारण से दोनों की शादी में देरी हुई है। अब हर कोई दोनों की शादी का आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहा है। कहा जा रहा है कि, दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया के पास इस वक्त कई शानदार फिल्में हैं। बता दें, आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास 'आरआरआर', 'डार्लिंग' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी शानदार फिल्में हैं, जिनके जरिए वो धमाल करने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com