रानू मंडल को मिला नया प्रोजेक्ट, दीपिका चिखलिया ने दी जानकारी

रानू मंडल इन दिनों चर्चा में हैं। खबर आई है कि, रानू के हाथ नया प्रोजेक्ट हाथ लगा है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
रानू मंडल को मिला नया प्रोजेक्ट, दीपिका चिखलिया ने दी जानकारी
रानू मंडल को मिला नया प्रोजेक्ट, दीपिका चिखलिया ने दी जानकारीSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर लता मंगेशकर का गाना गाकर रातों रात पॉपुलर हुई रानू मंडल की जिंदगी में कोरोना और लॉकडाउन के चलते उनकी लाइफ खत्म हो चला था। रानू की जिंदगी फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। हाल ही खबर आई है कि, रानू को कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लगा है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

दीपिका चिखलिया ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी:

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रानू मंडल फैन्स को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने लिखा, "मेरी फिल्म, सरोजिनी, धीरज मिश्रा द्वारा लिखी गई, इस फिल्म के गानों को रानू मंडल गाने वाली हैं।"

सामने आए इस वीडियो में रानू मंडल बोलती नजर आ रही हैं कि, मैं धीरज मिश्रा की फिल्म से जुड़ने जा रही हूं। फिल्म के सारे गाने मेरी आवाज में होंगे। मुझे उम्मीद है कि, वहीं प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप लोग देते आए हैं।

बता दें कि, मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया फिल्म 'सरोजिनी' में नजर आने वाली है। उनकी इस फिल्म में गाने रानूू मंडल ने गाए हैं। कुछ दिनों पहले एक बातचीत में दीपिका ने फिल्म को लेकर कहा था, मुझे सरोजनी नायडू की बायोपिक ऑफर हुई है हालांकि, मैंने अभी तक साइन नहीं की है। फिल्म धीरज मिश्रा ने लिखी है और वो ही डायरेक्ट करेंगे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से धीरज ने अभी तक मुझे स्टोरी नहीं सुनाई है, हमें डीटेल्स पर ध्यान देना होगा।

कौन हैं रानू मंडल:

वहीं अगर रानू मंडल की बात करें, तो उनका रेलवे स्टेशन में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वो रातो-रात स्टार बन गई थीं। लता मंगेशकर का 'प्यार का नगमा' गाकर रानू मंडल को लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें गाना गाने का मौका दिया। उन्होंने हिमेश संग गाना गाया, आज रानू मंडल फेमस नाम बन चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com