रात के 12 बजे स्पेशल चॉकलेट खाते हैं बिग बी, रणवीर सिंह ने दिया रिएक्शन

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि, आधी रात को वो क्या खाते हैं।
रात के 12 बजे स्पेशल चॉकलेट खाते हैं बिग बी
रात के 12 बजे स्पेशल चॉकलेट खाते हैं बिग बीSocial Media

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज, वीडियोज और अपनी सारी बाते शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि, आधी रात को यानी रात के 12 बजे वो क्या खाते हैं। उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया पर चॉकलेट की तस्वीर शेयर की है और बताया है कि, उन्हें यह चॉकलेट रात में खाना बहुत पसंद है। बिग बी की इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने मजेदार कॉमेन्ट किया है।

बिग बी ने शेयर किया पोस्ट:

अमिताभ ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "रात के 12 बजे जो इसे खाने का मजा है, वो कहीं और नहीं।" अमिताभ बच्चन ने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया मानो कमेंट की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया।

अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है, "ओह बच्चन साहब!!! उफ्फ ये क्या कर रहे हो आप।" वहीं कृति सैनन ने लिखा, मेरा फेवरिट, मौनी रॉय ने भी यमी वाली इमोजी बनाया है। अमिताभ बच्चन अपने पोस्ट में जिस स्नैक का जिक्र कर रहे हैं।

बता दें कि, अमिताभ बच्चन बीते 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए खूब प्रार्थनाएं भी की थीं। वहीं अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग में बिजी हैं। कोरोना के बीच सभी सावधानियों को बरतते हुए केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी गई है।

वहीं रणवीर सिंह की बात करे, तो कोरोना काल में रणवीर और अमिताभ के प्रोजेक्टस भी काफी प्रभावित हुए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट 10 अप्रैल थी, लेकिन कोरोना के कहर के चलते फिल्म की रिलीज डेट खिसका दी गई है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकीब सलीम और एमी विर्क जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com