रिया चक्रवर्ती ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, ग्लैमरस लुक में आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं।
रिया चक्रवर्ती ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, ग्लैमरस लुक में आईं नजर
रिया चक्रवर्ती ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, ग्लैमरस लुक में आईं नजरSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुशांत सिंह मामले के बाद लंबे वक्त तक सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। रिया धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं और अब वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं। वो अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रिया चक्रवर्ती ग्रीन मिंट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज दिए हैं। उन्होंने ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाया है। रिया ने फोटोशूट के लिए कैमरे के सामने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती इस आउटफिट में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉट करते नजर आ रही थीं। रिया ने बालों को बांध रखा था और न्यूड मेकअप किया था। रिया द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिया की फोटोज फैंस खूब पसंद कर रहें है। कई यूजर्स ने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाई है। एक यूजर ने लिखा, "ये सबसे मजबूत महिला है। कमाल लग रही हो आप।" इससे पहले रिया अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाते हुए नजर आ रहीं हैं।

बता दें कि, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे। देश की तीन सबसे बड़ी जांच एजेंसियां रिया के पीछे पड़ी हुई थीं। हालांकि इतने लंबे वक्त बाद भी अभी तक उन पर कोई आरोप साबित नहीं हो सका है।

वहीं अगर रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रिया पिछली बार फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। हालांकि, फिल्म के पोस्टर पर रिया नजर नहीं आई थीं, जिसे लेकर लोग सवाल खड़े करने लगे कि, उन्हें पोस्टर पर जगह क्यों नहीं दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com