रिया के वकील ने जारी किया बयान, कहा - गिरफ्तारी के लिए तैयार है रिया

सुशांत सिंह केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि NCB ने रिया चक्रवर्ती को आज सुबह समन दिया था। इस मामले पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे का रिऐक्शन भी आ गया है।
रिया के वकील ने जारी किया बयान कहा- गिरफ्तारी के लिए तैयार है रिया
रिया के वकील ने जारी किया बयान कहा- गिरफ्तारी के लिए तैयार है रियाSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि NCB ने रिया चक्रवर्ती को आज सुबह समन दिया था। एनसीबी ने पहले ही इस मामले में शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को हिरासत में ले लिया है। अब माना जा रहा है कि, पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को भी हिरासत में लिया जा सकता है। इस मामले पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे का रिऐक्शन भी आ गया है।

रिया के वकील ने कही यह बात :

सुशांत केस में रिया और उनके परिवार की पैरवी कर रहे वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि, रिया चक्रवर्ती मामले में गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया के वकील ने कहा, "रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें बुरा-भला कहकर निशाना बनाया जा रहा है। अगर किसी को प्यार करना जुर्म है, तो वह (रिया) इस जुर्म के परिणाम भुगतने को तैयार हैं। बेकसूर होने के कारण वह किसी भी कोर्ट में बिहार पुलिस, सीबीआई, ईडी या एनसीबी के लगाए गए मामलों में अग्रिम जमानत लेने के लिए नहीं गई हैं।"

बता दें कि, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने शनिवार को एक बयान जारी किया था। उन्होंने सुशांत केस में ड्रग्स एंगल के आरोपों की जांच में उनके 24 वर्षीय बेटे शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की निंदा की। रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बयान में कहा, "बधाई हो भारत, आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार किया है, मुझे यकीन है कि, अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि, इसके बाद कौन गिरफ्तार होगा।"

कोर्ट ने शौविक को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। शौविक के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ था कि, वो ड्रग्स के लेन देन में शामिल थे। हालांकि उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने दावा किया कि, सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को कोर्ट में कहा कि, 20 साल की उम्र से सुशांत सिंह राजपूत मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। वो रिया से मिलने से पहले से ही ड्रग्स लेते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com