रिया चक्रवर्ती का खुलासा, यूरोप ट्र‍िप के बाद बिगड़ी थी सुशांत की तबियत

सुशांत सिंह केस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रिया ने ED के अधिकारियों के सामने खुलासा किया कि, 2019 के यूरोप टूर के दौरान क्या हुआ था।
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty
Sushant Singh Rajput and Rhea ChakrabortySocial Media

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं थी। रिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के सामने खुलासा किया कि, 2019 के यूरोप टूर के दौरान क्या हुआ था। रिया चक्रवर्ती के अनुसार, इटली के फ्लोरेंस में एक हेरिटेज होटल के कमरे में एक पेंटिंग को देखकर सुशांत सिंह राजपूत डर गए थे और उसके बाद से ही उनकी मानसिक हालत खराब रहने लगी थी।

रिया ने बताया- पेंटिंग को देख डर गए थे सुशांत:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने ED के अधिकारियों को पूछताछ के दौरान बताया कि, अक्टूबर 2019 में यूरोप टूर के दौरान हम फ्लोरेंस में करीब 600 पुराने एक हेरिटेज होटल में ठहरे थे। उस होटल में कमरे बड़े-बड़े थे और दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स लगी हुई थी। एक दिन जब मैं कमरे में पहुंची तो देखा कि, सुशांत एक पेंटिंग को देख डरे हुए थे और रुद्राक्ष की माला हाथ में लेकर जप रहे थे। वे स्पेनिश कलाकार फ्रांसिस्का गोया की पेंटिंग 'Saturn Devouring His Own Son' को देखकर डर गए थे। इस पेंटिंग को देखने के बाद से सुशांत की मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई। इसके बाद उन्हें उनके लिए मनोचिकित्सक से सलाह भी लेनी पड़ी थी।

रिया चक्रवर्ती ने ED को बताया कि, रिया अपने भाई के साथ दूसरे कमरे में थीं। दूसरे दिन सुबह जब मैं सुशांत के रूम में गई, तो देखा कि सुशांत के चेहरे पर डर था और रुद्राक्ष की माला के साथ रूम में पूजा कर रहे थे। सुशांत ने रिया को बताया की वो रात भर नहीं सोए थे। सुशांत ने बताया था कि, उनकी मां सपने में दिखाई दी थीं और कुछ अजीब चीजें भी दिखाई दे रही थीं। होटल से निकलने की बात भी की।

तबियत खराब होते देख यूरोप टूर को किया खत्म:

जब रिया ने सुशांत से पूछा कि, क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि, वह उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को देख पा रहे हैं और वह ज्यादा कुछ विस्तार से नहीं बता पाए। उस रात रिया और उसका भाई सुशांत के ही कमरे में सोए। सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं और रिया किसी तरह से उन्हें ये तसल्ली देती रहीं कि ये सब सिर्फ उनका भ्रम है। इसके बाद रिया और सुशांत शोविक के साथ वहां से ऑस्ट्रिया में डिटॉक्सिफिकेशन सेंटर चले गए। लेकिन क्योंकि वो ठीक महसूस नहीं कर रहे थे इसलिए वहां से भी वो चले आए।

रिया ने ED को बताया, ये यूरोप टूर 2 नवंबर को खत्म होना था पर जल्द खत्म करना पड़ा। उस रात के बाद अगली सुबह हमने होटल छोड़ा और ऑस्ट्रिया चले गए, वहां मुझे डीटोक्स करना था। लेकिन सुशांत ने नहीं किया, उनकी तबीयत खराब लग रही थी और यही वजह थी की हमने अपना यूरोप टूर 5 दिनों पहले खत्म किया और 28 अक्टूबर को मुंबई लौट आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com