रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्ट, देखें

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक डायरी का पेज शेयर किया है। इसमें रिया और उनके परिवार के प्रति कुछ लाइन लिखी हुई हैं।
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्ट
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्टSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अभिनेता की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक डायरी का पेज शेयर किया है। इसमें रिया और उनके परिवार के प्रति कुछ लाइन लिखी हुई हैं। एक्ट्रेस की मानें तो खुद सुशांत ने अपने हाथ से उनकी डायरी में ये लाइन लिखी थीं। रिया ने यह पेज अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए रिलीज किया है। इसमें सबसे ऊपर ग्रेटीट्यूड लिस्ट (आभार सूची) लिखा हुआ है।

रिया ने शेयर की सुशांत की ग्रेटिट्यूड लिस्ट:

रिया की तरफ से जारी की गई इस नोटबुक में सुशांत ने अपने सपनों के लिए आभार जताया है। इसके अलावा सुशांत ने अपनी इस ग्रेटिट्यूड लिस्ट में अपने पालतू डाॅग फज, लिलू, बेबू, सर और मैम को उनकी जिंदगी में आने के लिए आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही रिया ने दावा किया है कि, ये सब सुशांत ने ही लिखा है। लिलू शौविक चक्रवर्ती, बेबू यानि रिया, सर रिया के पिता और मैम रिया की मां को कहा गया है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्ट
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्टSocial Media

इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती के वकील ने एक बोतल भी दिखाई है, जिसके ऊपर सुशांत की फिल्म का नाम 'छिछोरे' लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि, सुशांत ने अपनी फिल्म 'छिछोरे' की सफलता के बाद रिया को तोहफे में ये बोतल दी थी। एक्ट्रेस का दावा है कि, सुशांत की यही दो संपत्ति हैं, जो उनके पास हैं। हालांकि सुशांत ने रिया और उसके परिवार के लिए आभार नोट कब लिखा, ये अभी पता नहीं चल सका है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्ट
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह की Gratitude लिस्टSocial Media

क्या लिखा है इस लिस्ट में:

1.मैं अपनी जिंदगी के प्रति आभारी हूं।

2.मैं अपनी जिंदगी में लीलू के प्रति आभारी हूं।

3.मैं अपनी जिंदगी में बेबू के प्रति आभारी हूं।

4.मैं अपनी जिंदगी में सर के प्रति आभारी हूं।

5. मैं अपनी जिंदगी में मैम के प्रति आभारी हूं।

6. मैं अपनी जिंदगी में फज के प्रति आभारी हूं।

7. मैं अपनी जिंदगी में सभी तरह के प्यार के प्रति आभारी हूं।

ईडी ने रिया से की 8 घंटे पूछताछ:

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत की फैमिली ने 15 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इस सिलसिले में शुक्रवार को उनसे साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान उनकी संपत्ति, आय, खर्च, बैंक खातों की डिटेल समेत फाइनेंशियल एंगल से कई सवाल पूछे गए।

रिया की कॉल डिटेल आई सामने:

सुशांत और रिया के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की पड़ताल से कई चीजें सामने आई हैं। सियासी और पुलिस महकमे में रिया चक्रवर्ती की पैठ की चर्चा काफी पहले से थी। सूत्रों की मानें तो जब पुलिस टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की पड़ताल की तो पता चला कि, रिया की बातचीत मुंबई पुलिस के एक डीसीपी और फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से होती थी।

सुशांत की मौत के बाद वह लगातार डीसीपी के संपर्क में थी। बीते 21 जून से 18 जुलाई तक रिया, पुलिस अफसर के संपर्क में रही। दो बार पुलिस अधिकारी ने खुद ही रिया को कॉल की, जबकि रिया ने भी उन्हें दो बार कॉल की है। पुलिस अधिकारी ने एक बार रिया को मैसेज भी भेजा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com