रिया ने बताया खुद को गुंडों की ताई वहीं जताया भगवान पर भरोसा

रिया चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर 2 वीडियो काफी वायरल हो रहे था। जिसमें एक तरफ रिया ने खुद को गुंडों की ताई बताया है, तो दूसरे में भगवान पर भरोसा जताती नजर आरही है।
Rhea Chakraborty Viral Video
Rhea Chakraborty Viral VideoSocial Media

राज एक्सप्रेस। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के डेढ़ महीने बात सुशांत के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराइ है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसमे में रिया खुद को गुंडों की ताई बता रही है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस वीडियो को लेकर सफाई भी दी है।

वीडियो में क्या बोली रिया चक्रवर्ती :

दरअसल, सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रिया चक्रवर्ती बहुत ही रफ लेंगवेज (भाषा) इस्तेमाल करते हुए बात कर रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में यह नहीं दिख रहा है कि, वह बात किससे कर रही हैं। वह कहती है कि, "अपुन ने भी बहुत ट्राय किया है अपुन ने भी बहुत नंगा नाच किया है। लेकिन देश के लोग इसके लिए तैयार ही नहीं है। मुझे बहुत से लड़के लोगों के मेसेज आने लगे थे। तो मैंने उन्हें कहा अपुन ताई है। रिया आगे बोलती है,

"अपना तो बॉयफ्रेंड गुंडा है, लेकिन उसे पता नहीं अपुन ताई है। ताई लोग का क्या है कि, अपना क्लास होता है'। अपुन गुंडा लोग से गुंडागर्दी कराते हैं। अपन भेजती है और वसूली करके आने के लिए बोलती है।

रिया चक्रवर्ती

रिया इसी बीच बोलती हैं कि, "वीडियो मत रिकॉर्ड करो यार"। बताते चलें, रिया का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के चलते रिया चक्रवर्ती को काफी ट्रोल किया जा रहा है साथ ही उन पर काफी नेगेटिव कमेंट्स भी किये जा रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती की टीम की सफाई :

इस वीडियो के काफी वायरल होने के बाद रिया चक्रवर्ती की टीम ने इस वीडियो को लेकर सफाई पेश की है। उनका कहना है कि, यह केवल मजाक में बनाया गया एक वीडियो है। रिया अपने दोस्तों के लिए स्टैंड अप कॉमेडी एक्ट कर रही थीं। उस दौरान यह वीडियो बनाया गया था।

रिया का दूसरा वीडियो वायरल :

रिया के इस वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुदको निर्दोष बताया है। वह इस वीडियो में कह रही हैं कि,

'मुझे भगवान और न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है। मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। मेरे बारे में कई बड़ी बातें कही गईं। मुझे इस बारे में अभी कोई टिप्पणी करने से मेरे वकील ने मना किया है। सत्य मेव जयते।'

रिया चक्रवर्ती

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com