मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में रिया नंबर 1 पर, इन एक्ट्रेस को छोड़ा पीछा

टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020 लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इस लिस्ट में कई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया।
मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में रिया नंबर 1 पर
मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में रिया नंबर 1 परSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती काफी खबरों में बनी हुई हैं। ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया मुख्य आरोपी हैं। कभी उनके बयान तो कभी उनके खिलाफ आरोपों की चर्चा रही। इसी बीच रिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में टॉप किया है।

मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में रिया टॉप पर:

टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट सामने आई है, जिसमें 40 अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। इस लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया है, जो पिछले साल काफी सुर्खियों में रहीं। ये जो रैंकिंग थी वो ऑनलाइन पोल में हुई वोट्स के जरिए हुई है। रिया ने दीपिका पादुकोण-दिशा पाटनी-कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है।

इस फिल्म में नजर आएंगी रिया:

बता दें कि, पिछले साल रिया चक्रवर्ती सबसे चर्चित लोगों में से एक थीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत केस में रिया को आरोपी माना गया था। इस केस में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। फिल्मों की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

यहां जानें कौन-कौन एक्ट्रेस है शामिल:

  1. रिया चक्रवर्ती

  2. एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स कॉन्टेंस्ट की थर्ड रनर अप)

  3. दिशा पाटनी

  4. कियारा आडवाणी

  5. दीपिका पादुकोण

  6. कैटरीना कैफ

  7. जैकलीन फर्नांडिस

  8. अनुप्रिया गोयनका

  9. रुही सिंह

  10. आवृत्ति चौधरी

मोस्ट डिजायरेबल मेन लिस्ट में सुशांत सिंह टॉप पर:

वहीं 50 मोस्ट डिजायरेबल मेन 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत पहले स्थान पर हैं। सुशांत के बाद दूसरे नंबर पर विजय देवरकोंडा, तीसरे नंबर पर आदित्य रॉय कपूर, चौथे नंबर पर विक्की कौशल, पांचवें नंबर पर दलकीर सलमान, विराट कोहली छठे नंबर पर, टाइगर श्रॉफ सातवें, रणवीर सिंह आठवें, गुरफतेह सिंह पीरजादा नौवें और सिद्धार्थ मल्होत्रा दसवें नंबर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com