मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं Rhea Kapoor, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरें

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) इन दिनों अपने पति करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ हनीमून पर हैं। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं Rhea Kapoor, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरें
मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं Rhea Kapoor, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरेंSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने हाल ही ही में अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी की रस्में बेहद सादगी से हुई थीं जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए। रिया कपूर इन दिनों अपने पति करण बुलानी के साथ हनीमून पर हैं। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सामने आई रिया कपूर के हनीमून की तस्वीरें:

रिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिया अपने पति करण बूलानी के साथ हनीमून मनाने के लिए मालदीव पहुंचीं हैं। इस खूबसूरत विकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं Rhea Kapoor, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरें
मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं Rhea Kapoor, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरेंSocial Media

करण बुलानी ने शेयर की ये तस्वीर:

रिया कपूर के पति करण ने अपने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में दोनों याच पर समंदर से खूबसूरत नजारे को एंजॉय करते हुए दिखायी दे रहें हैं। इस दौरान रिया कपूर ने व्हाइट कलर की लो-नेक ड्रेस पहनी हुई नजर आईं, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं करण बुलानी इस दौरान कैजुअल आउटफिट में नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने लिखा है, "समंदर पार।"

रिया कपूर ने शेयर की ये तस्वीर:

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पूल में चिल कर रही हैं। उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। रिया कपूर और करण बुलानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं।

14 अगस्त 2021 को शादी की:

बता दें कि, रिया कपूर और करण बुलानी ने हाल ही में 14 अगस्त को शादी की। शादी की सभी रस्में अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में हुईं। रिया और करण 13 साल से एक दूसरे को जानते थे। सोनम कपूर की शादी के समय रिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com