यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसे रिकी मार्टिन ने जारी किया बयान, कही यह बात

जाने-माने अमेरिकी सिंगर और पॉप स्टार रिकी मार्टिन (Ricky Martin) इन दिनों अपने भतीजे द्वारा लगाए गए, यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर चर्चा में हैं। अब इस पर उन्होंने बयान जारी किया है।
रिकी मार्टिन ने जारी किया बयान
रिकी मार्टिन ने जारी किया बयानSocial Media

राज एक्सप्रेस। जाने-माने अमेरिकी सिंगर और पॉप स्टार रिकी मार्टिन (Ricky Martin) इन दिनों अपने भतीजे द्वारा लगाए गए, यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर चर्चा में हैं। उनके भतीजे ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि, रिकी उनके साथ कई महीनों तक यौन संबंध में रहे हैं। अब रिकी मार्टिन ने आखिरकार अपने भतीजे के साथ यौन शोषण के आरोपों पर बयान जारी किया है। रिकी ने अपने 21 वर्षीय भतीजे द्वारा लगाए गए, आरोपों को निराधार बताया है।

रिकी मार्टिन ने जारी किया बयान:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरीकी सिंगर रिकी मार्टिन ने अपना पक्ष रखते हुए भतीजे के सभी आरोपों को झूठा बताया है। वकील की तरफ से जारी रिकी के बयान में कहा गया है कि, "उनके भतीजे के साथ उनका ऐसा कोई भी रिश्ता नहीं था, ये आरोप सरासर झूठे और घिनौने हैं।"

सिंगर के भतीजे ने लगाया आरोप:

बता दें कि, 50 वर्षीय सिंगर रिकी मार्टिन पर उनके भतीजे ने आरोप लगाए हैं कि, रिकी उनके साथ करीब 7 महीनों तक यौन संबंध में थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो भतीजे की उम्र 21 साल है, जिसके मुताबिक रिकी और उनका करीब सात महीनो तक अफेयर चला है। मामला सामने आने के बाद अब इस मामले पर 21 जुलाई को प्यूर्तो रिको की एक कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसके बाद सच और झूठ का पता लगाया जा सकेगा।

भतीजे के सभी आरोप निराधार हैं: रिकी मार्टिन

वकील की तरफ से जारी अपने बयान में सिंगर रिकी मार्टिन ने कहा कि, उनके भतीजे के सभी आरोप निराधार हैं। इसी के साथ मार्टिन ने बयान में अपने भतीजे को मानसिक रूप से गंभीर बताया है। उनका कहना है कि, उनका भतीजा मानसिक चुनौतियों से जूझ रहा है। वकील ने कहा कि, रिकी मार्टिन अपने भतीजे के साथ किसी भी तरह के यौन संबंध में नहीं थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com