ऋषि कपूर के जन्मदिन पर रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया उन्हें याद, शेयर की ये तस्वीर

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने पोस्ट शेयर किया है।
ऋषि कपूर के जन्मदिन पर रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया उन्हें याद
ऋषि कपूर के जन्मदिन पर रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया उन्हें यादSocial Media

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर भले ही आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें सभी के दिलों में आज भी जिंदा है। आज ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने पिता के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "Hi पापा... हम आपको हर दिन सेलिब्रेट करते हैं। हम आपको याद करते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। स्वर्ग का सबसे चमकीला तारा। जन्मदिन मुबारक, आपको ढेर सारा प्यार.. हमेशा और सदैव, मुश्क।" रिद्धिमा कपूर के इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, आएशा श्रॉफ सहित कई सेलेब्स ने अपना प्यार लुटाया है।

नीतू कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अनदेखी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैंने न्यूयॉर्क में अपने पिछले कुछ दर्दनाक सालों के दौरान ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा। जब उनका ब्लड काउंट हाई हो जाता था, तब हम कैसे सेलिब्रेट करते थे। जब लो महसूस करते थे, तब हम घर पर ही रहकर टीवी देखते थे और लजीज व्यंजन ऑर्डर करते थे।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "अभी भी कुछ अद्भुत क्षण इस उम्मीद में कि, कीमोथेरेपी के अगले दौर में वो बेहतर होंगे...। आशा और मजबूत रहना, वही है जो उन्होंने मुझे सिखाया। हर दिन का मूल्य। हम हर दिन उन्हें याद करते हैं। मैं कल्पना कर सकती हूं कि, वो अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होते। मुझे यकीन है कि, वो वहां अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो कपूर साहब।"

बता दें कि, ऋषि कपूर अगर हमारे बीच होते, तो वो आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे होते। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले और परिवार के लोग उन्हें बहुत याद करते हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर तो खासतौर पर उन्हें याद किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com