रिद्धिमा कपूर साहनी समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी रक्षाबंधन की बधाई, देखें पोस्ट

Raksha Bandhan 2021: आज देश भर में भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी रक्षाबंधन की बधाई
रिद्धिमा कपूर साहनी समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी रक्षाबंधन की बधाईSocial Media

Raksha Bandhan 2021: आज देश भर में भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है, इस दिन भाईयों की कलाईयों पर राखी बांध कर बहने अपने प्यार का इजहार करती है। ऐसे में रक्षाबंधन के खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर के साथ फोटोज शेयर की है। रिद्धिमा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी राखी सबसे बेस्ट को, ढेर सारा प्यार।"

जोया अख्तर ने शेयर किया पोस्ट:

फिल्म निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई और फैंस को की राखी की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। बता दें, जोया अख्तर एक फेमस फिल्ममेकर भी हैं।

धर्मेंद्र ने शेयर की ये फोटो:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर सभी को राखी की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी रक्षा बंधन, त्योहार ये, किसी पूजा से कम नहीं।"

एकता कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं जानी-मानी निर्माता एकता कपूर ने अपने बेटे रवि कपूर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसे टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कजिन के साथ राखी।"

अनुपम खेर ने दी बधाई:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर पोस्ट शेयर कर सभी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com