डायरेक्टर निशिकांत के निधन की उड़ी अफवाह, रितेश देशमुख ने बताई सच्चाई

निर्देशक निशिकांत कामत के निधन को लेकर खबरें फैल रही हैं। जिसके बाद देशमुख ने ट्वीट कर बताया कि, निशिकांत अभी अस्पताल में हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
डायरेक्टर निशिकांत के निधन की उड़ी अफवाह
डायरेक्टर निशिकांत के निधन की उड़ी अफवाहSocial Media

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। निशिकांत कामत पिछले काफी समय से लिवर डिसीज से जूझ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर निशिकांत कामत के निधन को लेकर खबरें फैल रही हैं। जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि, निशिकांत अभी अस्पताल में हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। हालांकि निशिकांत की हालत नाजुक बताई जा रही है। रितेश देशमुख के अलावा डायरेक्टर जावेद जाफरी ने भी निशिकांत के निधन की खबरों को गलत बताया और बताया कि, वो अभी जिंदा हैं।

रितेश देशमुख ने किया ट्वीट:

अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जिंदा हैं और लगातार लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करें।" आपको बता दें कि, डायरेक्टर लिवर सिरोसिस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लंबे समय से वो हैदरबाद के एआईजी हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

मिलाप जाफरी ने भी किया ट्वीट:

फिल्ममेकर मिलाप जाफरी ने भी ट्वीट कर इस बात का जानकारी दी कि, निशिकांत अभी जिंदा हैं। मिलाप ने लिखा, "निशिकांत के साथ जो हॉस्पिटल में हैं मैंने तुरंत अभी उनसे बात की है। निशिकांत का निधन नहीं हुआ है। हां, लेकिन उनकी हालत नाज़ुक है। वो जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं, लेकिन जिंदा हैं।"

हॉस्पिटल ने जारी किया स्टेटमेंट:

कुछ दिन पहले हॉस्पिटल ने भी स्टेटमेंट जारी कर उनकी तबियत के बारे में बताया था। हॉस्पिटल की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया, "निशिकांत की हालत नाज़ुक है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। स्टेटमेंट में कहा गया था कि, पीलिया और पेट से जुड़ी एक बीमारी की शिकायत के बाद निशिकांत को हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां टेस्ट करने पर पता चला कि, उन्हें लिवर सिरोसिस नामक गंभीर बीमारी है और साथ ही कुछ इन्फेक्शन्स हैं। जिसके बाद डायरेक्टर को आईसीयू में एडमिट कर दिया गया।"

बता दें कि, डायरेक्टर निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। निशिकांत कामत ने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से अपने करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें काफी नाम कमाया। फिल्म डोंबिवली फास्ट मराठी सिनेमा की शानदार फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com