रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह को याद कर शेयर किया अनसीन वीडियो, लिखीं दिल की बात

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) ने एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह को याद कर शेयर किया अनसीन वीडियो
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह को याद कर शेयर किया अनसीन वीडियोSocial Media

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज जन्मदिन है। सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) ने एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, वो सुशांत को बहुत मिस करती हैं।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया वीडियो:

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सुशांत और रिया, जिम में दिखाई दे रहे हैं। दोनों अलग-अलग पोज देते हुए मस्ती कर रहे हैं। वहीं वीडियो में सुशांत को मुस्कुराते हुए देख सभी फैन्स की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा है, "बहुत याद करती हूं लव।" इस वीडियो को देखक फैंस की आंखें नम हो गई। वो अपने हीरो को बहुत मिस कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो:

बता दें कि, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो के साथ 'विश यू वर हियर' गाना बज रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ ही मिनट्स में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स दिल का इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

साल 2013 में हुई थी मुलाकात:

वहीं अगर रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी की बात करें, तो रिया और सुशांत दोनों एक दूसरे को बरसों से जानते थे। रिया और सुशांत की पहली मुलाकात साल 2013 में फिल्म के सेट पर हुई थी। सुशांत उन दिनों फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' कर रहे थे, जबकि रिया चक्रवर्ती 'मेरे डैड की मारुती' फिल्म में काम कर रही थीं। दोनों फिल्मों के सेट आसपास ही थे। यहीं, दोनों पहली बार मिले थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com