सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में होगी सड़क, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। नगर निगम ने इस प्रस्ताव के लिए मंजूरी दे दी है।
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में होगी सड़क, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में होगी सड़क, प्रस्ताव को मिली मंजूरीSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। नगर निगम ने इस प्रस्ताव के लिए मंजूरी दे दी है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा है कि, छह महीने पहले किसी ने एंड्रयूजगंज की एक सड़क का नामकरण सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर करने का अनुरोध किया था। आखिरकार प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि, साउथ दिल्ली के नगर निगम में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सुशांत की मौत के कुछ महीने बाद ही साल 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। जिसको लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, एसडीएमसी सदन ने अपनी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। सुशांत को पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे।

क्या लिखा है प्रताव में:

समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में पार्षद ने लिखा कि, सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। प्रस्ताव में दावा किया गया था कि, उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है। दत्त ने कहा कि, इसलिए सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिए।

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर अपने भाई को याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह भावुक हो गईं। श्वेता ने कहा कि, सुशांत अगर आज इस दुनिया में होते तो अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट करते। आज उनके इस खास दिन पर फैंस, रिश्तेदार, करीबी और बॉलीवुड स्टार्स उन्हें याद कर रहे हैं और सभी के मन में सुशांत को खोने का गम है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने भाई के बर्थडे पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए नोट शेयर किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com