रोडीज फेम रणविजय ने रखा पत्नी के लिए बेबी शावर, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

रणविजय सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी प्रेगनेंट वाइफ प्रियंका के लिए बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रोडीज फेम रणविजय ने रखा पत्नी के लिए बेबी शावर
रोडीज फेम रणविजय ने रखा पत्नी के लिए बेबी शावरSocial Media

MTV चैनल के पॉपुलर शो 'रोडीज’ सीजन 1 के विनर रहे एक्टर रणविजय सिंह इन दिनों अपनी लाइफ के स्पेशल मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। रणविजय सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रियंका दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। रणविजय ने पत्नी प्रियंका के लिए बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रणविजय की वाइफ ने शेयर की तस्वीरें:

रणविजय सिंह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ इन दिनों लंदन में हैं और वहां पर उन्होंने अपनी वाइफ के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया। इसकी कुछ तस्वीरें रणविजय की वाइफ प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं। पति रणविजय सिंह से ऐसा सरप्राइज पाकर वह काफी ऐक्साइटेड थीं।

रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है, "मुझे बताया गया कि प्री ट्रैक्स में रहते-रहते 8 महीने हो गए हैं तुम्हें और यह लॉकडाउन तुम्हारे आलसी होने और घर में ही रहने की अच्छी वजह बन गया है। लेकिन अब और नहीं। उठो, तैयार होओ और इस तारीख को सुबह गार्डन एरिया में आ जाना। मैं झुक गई और सच में मुझे कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं थी। यह मुझे मिला अब तक का सबसे अच्छा सरप्राइज था। थैंक्यू मेरे प्यारे K और M जो तुम दोनों ने मेरे और रणविजय के लिए लिए यह सबसे प्यारा, यमी और खूबसूरत बेबी शावर रखा।"

ऐसे हुई थी मुलाकात:

रणविजय सिंह की अपनी वाइफ प्रियंका वोहरा से मुलाकात संयोगवश हुई थी। दरअसल, प्रियंका लन्दन की हैं और उस समय वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं। संयोगवश दोनों की मुलाकात हुई और पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। कपल ने इसके बाद साल 2014 में केन्या में शादी कर ली थी और 16 जनवरी 2017 में एक बेटी कैनात सिंह के पेरेंट्स बने। वहीं, अब ये कपल जल्द ही दोबारा पेरेंट्स बनने वाला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com