रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग समंदर किनारे किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियो

अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ समय बिता रहीं हैं। हाल ही में दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Rubina Dilaik romantic dance with husband Abhinav Shukla
Rubina Dilaik romantic dance with husband Abhinav ShuklaSudha Choubey - RE

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ समय बिता रहीं हैं। वो यहाँ से लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहीं हैं। वहीं अब दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो उनके फैंस का दिल धड़का रहा है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रुबीना दिलैक ने शेयर किया वीडियो:

हाल ही में अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ समंदर किनारे 'ना गल मेरे वसदी रही' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस कर रही हैं। रुबीना और अभिनव का ये अंदाज और केमेस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

सामने आए इस वीडियो में रुबीना रेड टाइ-डाइ पैंट और श्रग में नजर आ रही हैं। वहीं अभिनव शुक्ला प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रुबीना और अभिनव का ये अंदाज और केमेस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा है, "ना गल मेरे बस दी रही।"

बता दें कि, रुबीना दिलैक ने 'बिग बॉस 14' में खुलासा किया था कि, उनके और अभिनव शुक्ला के बीच रिश्ता ठीक नहीं था। दोनों ने अपने बीच बढ़ती दूरियों को देख तलाक लेने का फैसला ले लिया था। इसीलिए दोनों ने खुद को एक मौका देते हुए बिग बॉस में आने पर विचार किया।

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर रुबीना दिलैक के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रुबीना 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' सीरियल में सौम्या के किरदार में नजर आ रही थीं, जो अब खत्म हो गया है। वहीं अब वो जल्द ही हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'अर्ध' है। हाल ही में कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com