साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी का बयान
साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी का बयानSocial Media

Sai Pallavi ने कश्मीरी पंडितों की हत्या पर दिया ऐसा बयान, विवादों में घिरी एक्ट्रेस

साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai Pallavi) जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

राज एक्सप्रेस। साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai Pallavi) जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साई पल्लवी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। साई पल्लवी इन दिनों अपने एक बयान के चलते चर्चा में हैं। साई पल्लवी ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि, साई पल्लवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा से की। जिसके बाद से साई पल्लवी को सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं और उनके बारे में गलत-गलत बातें लिख रहे हैं।

बयान में क्या बोली साई पल्लवी:

दरअसल, साई पल्लवी ने हाल में ही एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था। चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान साई पल्लवी से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से जुड़ा सवाल किया गया। इसके जबाव में उन्होंने कहा कि, मैं एक समान सोच वाले एनवायरनमेंट में पली बड़ी हुई हूं। कौन सही है और कौन गलत, मैं यह नहीं बता सकती हूं, लेकिन फिल्म में दिखाया गया है कि, कश्मीरी पंडितों का जेनोसाइड अगर धर्म के लिए किया गया है, तो देश के एक राज्य में कुछ समय पहले गाय ले जाने वाले मुस्लिम शख्स को भी बुरी तरह पीटा गया था और उससे जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए गए। दोनों ही घटनाओं में क्या फर्क रह जाता है।

साई पल्लवी ने बताया कि, "उनकी फैमिली ने उन्हें हमेशा एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी है। एक्ट्रेस ने कहा- आपको पीड़ितों की रक्षा करने की जरूरत है। अगर आप एक अच्छे इंसान हैं, तो आपको नहीं लगता कि, वह सही हैं।"

आपको बता दें कि, अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'विराट पर्वम' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने विवादित बयान दे डाला। उनके इस बयान के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co