विवादों के चलते सलमान खान बदलेंगे अपनी आने वाली फिल्म का टाइटल
विवादों के चलते सलमान खान बदलेंगे अपनी आने वाली फिल्म का टाइटलSocial Media

हाल ही में मिली धमकी के चलते सलमान खान को मिली 'वाई प्लस सिक्योरिटी'

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ने ली थी। वहीं, अब जान का खतरा बन जाने पर सरकार ने सलमान को हाई सिक्योरिटी प्रदान करने का फैसला किया है।

राज एक्सप्रेस। भारत में नेताओं और अभिनेताओं को पहले भी कई बार धमकी मिलने की खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड की भी मानी जानी हस्तियों को भी धमकी मिलने की खबरें सामने आई हैं। इन्हीं में बॉलीवुड के दबंग भाई जान सलमान खान का नाम भी शामिल है। उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी, जो कि, एक लिखित लेटर के माध्यम से दी गई है। हालांकि, यह धमकी भरा लेटर उन्हें नहीं बल्कि उनके पिता को मिला था। सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ने ली थी। वहीं, अब अब सरकार ने सलमान को हाई सिक्योरिटी प्रदान करने का फैसला किया है।

सलमान खान को मिली हाई सिक्योरिटी :

हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ने ली है। इस बात से सब हैरान थे। वहीं, अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि, लारेंस बिश्नोई ने अपना एक आदमी सलमान को मारने के लिए मुंबई भी भेजा था, लेकिन सलमान तक नहीं पहुंच पाने के कारण वह असफल रहा। बता दें, सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के बाद सलमान खान को भी जान से मरने की धमकी दी गई थी। यह घमकी भरा लेटर सलमान खान को लारेंस बिश्नोई की तरफ से ही पहुंचाया गया था। हालांकि, इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया था। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी थी, लेकिन सलमान खान की जान को खतरा हो सकता है। इस खतरे को भावते हुए सरकार ने सलमान को वाई प्लस सिक्योरिटी ( Y+ Security) दे दी है।

क्या है वाई प्लस सिक्योरिटी ?

जानकरी के लिए बता दें, वाई प्लस सिक्योरिटी ( Y+ Security) देश की फेमस पर्सनैलिटी और राजनेताओं को तब दी जाती है। जब या तो उन्हें जान का खतरा हो या उन्हें किसी ने जान से मारने की धमकी दी हो। दोनों ही मामलों में जान का खतरा बन जाने पर यह सिक्योरिटी दी जाती है। वाई प्लस सिक्योरिटी देना है या नहीं यह फैसला होम सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी द्वारा तय किया जाता है। साथ ही किस व्यक्ति को किस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जानी चाहिए। ये अधिकार भी उन्हें ही प्राप्त होता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com