सलमान खान ने पूरा किया वादा, बाढ़ पीड़ितों के लिए बनवा रहे हैं घर

सलमान खान ने हाल ही में किया वादा पूरा कर लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव के लोगों के लिए घर बनवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा भी कर दिया है।
सलमान खान ने पूरा किया वादा
सलमान खान ने पूरा किया वादाSocial Media

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। सलमान खान हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना काल में भी सलमान ने बहुत सारे लोगों की मदद की। राशन देने से लेकर मजदूरों के खाते में पैसे डालने तक सलमान ने हर तरह से मदद की। हाल ही में एक बार फिर सलमान खान मदद के लिए आगे आए हैं। दरअसल 2019 में आई बाढ़ में महाराष्ट्र का खिद्रापुर गांव बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। एक्टर ने इस गांव को गोद लिया था और वादा किया था इस बाढ़ में प्रभावित लोगों को वह घर बना कर देगें। इन घरों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर दी जानकारी:

महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर सलमान खान द्वारा पूरे किए गए वादे को बारे में जानकारी दी। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादरावकर ने ट्वीट में लिखा- "सलमान खान ने खिद्रापुर के 70 प्रभावित घरों के निर्माण करवाया है।" यादरावकर ने ट्विटर पर कुछ फोटोज भी शेयर की। बता दें कि, पश्चिमी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में कई लोगों के आशियाने टूट गए और बाढ़ की तेज लहरों के साथ बह गए। इन आशियानों को फिर से बसाने के लिए सलमान खान ने लोगों से मदद करने का वादा किया था। ये वादा अब सलमान खान ने निभाया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और एलेन फाउंडेशन की ओर से 250 स्क्वायर फीट के घर बनाकर दिए जाएंगे। इस ट्वीट के साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादवकर ने फोटोज की सीरीज भी शेयर की है। जिसमें मंत्री और जिला कलेक्टर दौलत देसाई 'भूमिपूजन' करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्य सरकार ने भी 95,000 रु. प्रत्येक घर के निर्माण के लिए दिया है। बाकी खर्च सलमान खान और एलेन फाउंडेशन उठा रहे हैं। जिनके भी घर बाढ़ में नष्ट हो गए थे उन्हें 250 वर्ग फीट का घर मिलेगा।

वहीं अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान, प्रभुदेवा की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ईद पर रिलीज करने वाले थे, लेकिन फिल्म COVID-19 महामारी के कारण रूक गई है। इसी के साथ सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'किक 2' में भी काम करते नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर 'बिग बॉस' के नए सीजन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान अब 'बिग बॉस 14' लेकर आ रहे हैं जिसके प्रोमो भी जारी हो चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co