नयनतारा के बर्थडे पर सरप्राइस देने पहुंची सामंथा, तस्वीरें शेयर कर लिखा पावरफुल नोट

साउथ अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी दोस्त सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) उनका बर्थ डे मनाने पहुंची।
नयनतारा के बर्थडे पर सरप्राइस देने पहुंची सामंथा
नयनतारा के बर्थडे पर सरप्राइस देने पहुंची सामंथाSocial Media

साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। नयनतारा का जन्मदिन मनाने के साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) पहुंची। नयनतारा ने इस दौरान अपना बर्थडे केक काटा। सामंथा ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सामंथा ने शेयर की तस्वीरें:

अभिनेत्री सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर नयनतारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। सामंथा ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद ही इमोशनल नोट भी लिखा है। सामंथा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "वह आई, उसने देखा, उसने हिम्मत की, उसने सपना देखा, उसने परफॉर्म किया और उसने जीत लिया, हैप्पी बर्थडे नयन।"

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ दो फोटो शेयर की है। सामने आई इन तस्वीरों में से एक में सामंथा और नयनतारा दोनों बेस्टी को गले लगे हुए दिखाई देरहें हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नयनतारा को बड़ा सा केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस सेलिब्रेश में नयनतारा के बॉयफ्रेंड विग्नेश को भी देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं।

इस लुक में दिखीं एक्ट्रेस:

अब अगर अभिनेत्री नयनतारा के पार्टी लुक की बात की करे, तो सामने आई इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद प्यार लग रहे हैं। एक तरफ जहां सामंथा ने डेनिम शर्ट पहनी हुई है। वहीं, नयनतारा ने यलो कलर की टी-शर्ट के साथ जीन्स पहनी हुई है। दोनों ही मिनिमल मेकअफ में दिख रहे हैं। अपने लुक को उन्होंने कंप्लीट करने के लिए खुले बाल ही किए हुए हैं, इसमें दोनों बेहद प्यारी लग रही हैं।

37 साल की हो गई नयनतारा:

कॉलीवुड की लेडीसुपरस्टार नयनतारा आज 18 नवंबर को 37 साल की हो गईं। नयनतारा का जन्म आज के दिन यानी 18 नवंबर 1984 में हुआ था। वो इंडस्ट्री की जानी मानी हीरोइन में से एक हैं। वहीं अगर नयनतारा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो नयनतारा जल्द ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'Kaathuvaakula Rendu Kadhal' में नजर आने वाली हैं। उनके फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com