संजय दत्त के कैंसर का इलाज मुंबई में शुरू, नहीं जाएंगे अमेरिका

संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि, वो अपने इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे, लेकिन अब खबर आई है कि, अभिनेता अपना मुंबई में कराएंगे।
संजय दत्त के कैंसर का इलाज मुंबई में शुरू
संजय दत्त के कैंसर का इलाज मुंबई में शुरूSocial Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त को इलाज कराने के लिए 5 साल का अमेरिकी वीजा (US Visa) मिला था। माना जा रहा था कि, वे जल्द ही अपने फेफड़ों के कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के लिए निकलेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि, संजय दत्त ने मुंबई में ही अपना इलाज कराने का फैसला किया है। संजय दत्त अब अमेरिका नहीं जाएंगे वो अपना इलाज मुंबई में रहकर करवाएंगे।

इस वजह से संजय दत्त नहीं जाएंगे अमेरिका:

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त ने फैसला किया है कि, वह मुंबई में ही अपना ईलाज करवाएंगे। कोरोना वायरस महामारी की वजह से वह शंका में हैं कि, अमेरिका जाए या ना जाएं। अमेरिका नहीं जाने का पहला कारण ये माना जा रहा है, वहीं, दूसरी वजह यह है कि उनके लंग्स में फ्लूइड जमा हो रहा है। और यह बढ़ता ही जा रहा है। इसके ईलाज में देरी का कोई मतलब नहीं है, इससे उनके स्वास्थ्य पर अनुचित प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि, फेफड़े से 1.5 लीटर पानी निकाला गया था। इलाज में अब और इंतजार करने का कोई मतलब नहीं था, क्योंकि यह केवल संजय के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता।

खबरों के अनुसार, मुंबई में संजय दत्त के इलाज का पहला चक्र शुरू कर दिया गया है। उनके करीबी एक सूत्र का कहना है, "संजय में बहुत इच्छा शक्ति है। संजय के करीबी दोस्त सुजीत जैन, जो पुणे में रहते हैं, उनके साथ अमेरिका की यात्रा करने वाले थे। सुजीत वापस पुणे पहुंच चुके हैं। संपर्क करने पर, सुजीत ने कहा कि, "नो कमेंट" और फिर बस इतना कहा, "लेकिन संजू केवल मुंबई में हैं।"

मान्यता ने इलाज को लेकर कही यह बात:

इससे पहले मान्यता ने कहा था, "जो लोग लगातार पूछ रहे हैं उनके लिए बताना चाहूंगी कि, संजू अपना शुरुआती इलाज मुंबई में ही कराएंगे। हम आगे की योजनाएं तब बनाएंगे जब कोरोना के हालात सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल संजू कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के हवाले हैं। मैं हर किसी से हाथ जोड़कर यही विनती करती हूं कि, संजू की बीमारी की स्टेज के बारे में अनुमान न लगाएं। डॉक्टर्स को अपना काम करने दें। हम आपको लगातार उनकी सेहत में हो रहे सुधार के बारे अपडेट करते रहेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com