शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में आए संजय कपूर, शेयर की ये तस्वीर

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों जेल में हैं। हाल ही में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन का सपोर्ट किया है।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में आए संजय कपूर, शेयर की ये तस्वीर
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में आए संजय कपूर, शेयर की ये तस्वीरSyed Dabeer Hussain - RE
Submitted By:
Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों जेल में हैं। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में जब से उनकी गिरफ्तारी हुई है, तबसे आर्यन खान के वकील उनकी जमानत के लिए मशक्कत करते दिख रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स आर्यन खान का सपोर्ट कर रहें हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन का सपोर्ट किया है।

संजय कपूर ने किया आर्यन का सपोर्ट:

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आर्यन खान का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यन की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए रेड हॉर्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है, लेकिन कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है।

इन सेलेब्स ने किया आर्यन का सपोर्ट:

बता दें कि, अभिनेता संजय कपूर के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी आर्यन खान का सपोर्ट कर चुके हैं। संजय कपूर से पहले आर्यन का सपोर्ट करने वालों में फिल्म निर्माता हंसल मेहता, एक्ट्रेस पूजा भट्टा, सुजैन खान, सोमी अली, ऋतिक रोशन, मीका सिंह, रवीना टंडन और सुचित्रा कृष्णमूर्ति के अलावा और भी कई लोगों का नाम भी शामिल है।

बता दें कि, मुंबई के सेशन कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को 13 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था, लेकिन ये सुनवाई नहीं हो पाई थी। आज फिर से आर्यन को जमानत पर सुनवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला:

आपको बता दें कि, एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी में रेड मारी थी। इस छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम हशीश, एमडीएमए की 12 गोलियां, 5 ग्राम एमडी और 6 ग्राम चरस बरामद हुई। अब तक दो नाइजीरियाई नागरिक सहित 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की बेल याचिका पर एनडीपीएस कोर्ट सुनवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co