शनाया कपूर ने बताया अपना बाथरूम सीक्रेट, नहाने के बाद करती ये काम

बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जो उन्होंने बाथरूम में क्लिक की हैं।
शनाया कपूर ने बताया अपना बाथरूम सीक्रेट
शनाया कपूर ने बताया अपना बाथरूम सीक्रेटSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया ने कुछ समय पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक ने किया है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब शनाया कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जो उन्होंने बाथरूम में क्लिक की हैं। फोटोज में आप देखेंगे कि शनाया ने बाथरोब पहना हुआ है।

शनाया कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

हाल ही में शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में शनाया के गीले बाल और चमकता चेहरा उनके लुक काफी हॉट बना रहा है। शनाया ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "शॉवर लेने के बाद बाथरोब पहने 3 घंटे तक बाथरूम में बैठी रही।" शनाया की इन फोटोज पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी शनाया की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को पसंद आई शनाया की फोटो:

सोशल मीडिया पर शनाया कपूर का बाथरूम सीक्रेट और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही शनाया कपूर के इस बाथरूम सीक्रेट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं शनाया:

बता दें कि, शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक, निर्माता करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के जरिए अनाउंसमेंट की थी कि, वह शनाया को लॉन्च करेंगे। शनाया किस प्रोजेक्ट में इस एक्टर के साथ नजर आएंगी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

डांस में माहिर हैं शनाया:

गौरतलब है कि, शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू से पहले खुद को अच्छे से तैयार कर रही हैं। वह बेहतरीन डांसर हैं। शनाया कई बार अपने डांस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। उनके वीडियो सामने आने के बाद वायरल हो जाते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com