सुशांत सिंह राजपूत का शव देखकर बहन मीतू का ऐसा था रिएक्शन

सुशांत सिंह के केस में सुशांत के हाउसकीपर नीरज ने बताया कि, सुशांत की डेड बॉडी को देखकर सुशांत की बहन मीतू सिंह का क्या रिएक्शन था।
सुशांत सिंह राजपूत का शव देखकर बहन मीतू का ऐसा था रिएक्शन
सुशांत सिंह राजपूत का शव देखकर बहन मीतू का ऐसा था रिएक्शनSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 महीने बाद इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया है। टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब सुशांत के हाउसकीपर नीरज सिंह का बयान सामने आया है, जो उन्होंने पुलिस के सामने दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि, सुशांत के निधन वाले दिन यानी 14 जून को उनके घर पर क्या-क्या हुआ था। नीरज ने यह भी बताया कि, सुशांत की डेड बॉडी को देखकर सुशांत की बहन मीतू सिंह का क्या रिएक्शन था।

अपने बयान में नीरज सिंह ने बताया कि, 14 जून की दोपहर 1:30 बजे के आसपास सुशांत के घर 2 चाबी बनाने वाले आए थे। लॉक खुलने में हो रही देरी पर सिद्धार्थ पिठानी ने ताला तोड़ने को कहा था। जब दरवाजा खुल गया तो दीपेश सावंत ने दोनों चाबी बनाने वालों को 2000 रुपये का पेमेंट किया था। दरवाजा खुलने पर सुशांत कमरे के सीलिंग फैन से लटके हुए थे। इसके बाद सिद्धार्थ पिठानी ने चाकू से कपड़े को काटकर सुशांत को नीचे उतारा था।

सुशांत की बहन मीतू को लेकर कही यह बात:

अपने बयान में सुशांत सिंह के हाउसकीपर नीरज सिंह ने कहा कि, जब सुशांत की बॉडी को उतारा गया ठीक उसी समय उनकी दीदी मीतू भी वहां पहुंच गईं। सुशांत की डेडबॉडी देखकर मीतू सिंह चिल्लाते हुए बोलीं, 'गुलशन तूने ये क्या किया?" बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत को उनके परिवार के लोग प्यार से गुलशन नाम से बुलाते थे।

नीरज सिंह ने बताया है कि, सुशांत की बॉडी को ठीक से बिस्तर पर रखने के बाद नीरज ने ही सुशांत के गले से वह कुर्ता निकाला था, जिससे उन्होंने फांसी लगाई थी। इसके बाद नीरज सिंह ने सुशांत के सीने को दबाकर सांस पंप करने की भी कोशिश की थी, लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला तो सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को कॉल कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com