Good News: एक्टर शाहीर शेख बनने वाले हैं पापा
Good News: एक्टर शाहीर शेख बनने वाले हैं पापाSocial Media

Good News: एक्टर शाहीर शेख बनने वाले हैं पापा, प्रेग्नेंट है पत्नी रुचिका

खबर है कि, शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं। बताया जा रहा है कि, रुचिका कपूर और शाहीर शेख अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर उत्साहित हैं।

'महाभारत' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे टीवी सीरियल से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शाहीर शेख के घर कोरोना काल के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं। बताया जा रहा है कि, रुचिका कपूर अपने पहले ट्राइमेस्टर में हैं और दोनों अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर उत्साहित हैं। यह बात उनके करीबी ने शेयर की है। देश में महामारी के चलते इन दोनों ने इस खबर को शेयर नहीं किया। शाहीर और रुचिका के बारे में यह खबर आने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर के साथ पावर कपल काफी उत्साहित है। मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि, रुचिका अपनी गर्भावस्था की पहली तिमाही में हैं। सूत्र ने कहा है, "शाहीर को मीडिया में लो प्रोफ़ाइल रखने के लिए जाना जाता है और वह अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। वे दोनों अपने जीवन में इस नए चरण को अपनाने के लिए तत्पर हैं।"

ऐसे हुई थी मुलाकात:

कपल ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, फैंस जरूर काफी उत्साहित हैं और फैंस को असली खुशी तब होगी जब खुद शाहीर इस खबर की पुष्टि करेंगे। रुचिका और शाहीर की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड ने करवाई थी। तब फिल्म जजमेंटल है क्या का प्रोडक्शन चल रहा था। इसके बाद दोनों करीब डेढ़ साल तक डेट करते रहे। इसके बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में कोर्ट मैरिज की। सुप्रिया पिलगांवकर दोनों को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं।

फिल्मों में काम कर चुकीं हैं रुचिका:

बता दें कि, दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद पिछले साल शाहीर ने अपनी सगाई की खबर ऑफिशियल की थी। वहीं बात रुचिका की करें वे तो राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे', और 'ड्रीम गर्ल' में भी काम किया है। वे बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com